Placeholder canvas

मुश्किल में महबूबा! PDP के 3 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा, कहा- तिरंगा हमारा गौरव है

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ और जम्मू -कश्मीर की पूर्व चीफ मिनिस्टर महबूबा मुफ्ती को एक और बड़ झटका लगा है। दरअसल PDP पार्टी के नेता TS बाजवा, हुसैन ए वफा और वेद महाजन ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के इन तीनों नेताओं का कहना हैं कि पार्टी की चीफ के बयान और उनके कुछ फैसलों से भावनाएं को चोट पहुंची है। खासकर आर्टिकल 370 की वापसी पर भारत के तिरंगे को न उठाने वाले बयान से उन लोगों को बहुत ही ज्यादा फिलिंग हर्ट हुई है। महबूबा मुफ्ती का ये बयान देश भक्ति की भावना चोट पहुंचाने वाला बयान था।

बता दे कि 14 महीने बाद नजरबंदी से आजाद होने के बाद महबूबा मुफ्ती ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वो जम्मू कश्मीर में फिर से आर्टिकल 370 लागू करवाएंगी। इसके अलावा कश्मीर में कोई और झंडा भी नहीं उठाएंगी। जब उनका झंडा वापस आ जाएगा, उसके बाद भी वो तिरंगें को भी उठा लेंगी। पीडीपी से इस्तीफे देने वाले वेद महाजन ने कहा कि – “भारत का राष्ट्रीय ध्वज हमारा गौरव है। आज हम लोगों ने जम्मू कश्मीर के लोगो को ये दिखा दिया है कि हम सेक्युलर है। PDP पार्टी के कई सारे नेताओं और कार्यकर्ता इस्तीफा दे सकते है।”

वहीं हुसैन ए वफा ने कहा कि- ‘हमारे लिए हमारे भारत और राष्ट्रीय ध्वज पहले आता है। इसके बाद भी राज्य और राजनीतिक पार्टियां है, नेशनल फ्लेग ही हमारी खास पहचान है।’

मालूम हो कि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को श्रीनगर में लाल चौक स्थित PDP ऑफिस पहुंचे और जम्मू- कश्मीर के झंडे के ऊपर तिरंगा चढ़ा दिया है। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए है। इससे पहले भी रविवार को BJP के स्टूडेंट यूनियन ABVP के कार्यकर्ताओं ने भी लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया गया था। इन सब के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ नारेबाजी की गई थी।