Placeholder canvas

IPL 2022 में मिली पहली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा का आया बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022 ) में अब तक के सफर में काफी आलोचनाएं झेल चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को आखिरकार अपनी नौवें मुकाबले में जीत का स्वाद चखने का मौका मिल ही गया।

मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर यह जीत दर्ज की है। इस जीत की खास बात यह है कि मुंबई की टीम ने अपने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के जन्मदिन के अवसर पर यह जीत उन्हें तोहफे में दी है। अब टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस महत्वपूर्ण जीत को लेकर अहम बयान दिया है।

टीम की असली क्षमता अब आई सामने : रोहित शर्मा

Rohit Sharmaमुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुकाबला जीतने के बाद कहा,”मैं निश्चित रूप से इसे स्वीकार करूंगा, इस तरह हम खेलते हैं, असली क्षमता अब सामने आई, खासकर गेंद के साथ। वे दबाव बनाते रहे। अगर आप विकेट लेना जारी रखते हैं, तो उनके लिए यह मुश्किल होगा और आज वह हमने पूरी तरह से किया। यह वही टीम है जिसे हमने कुछ गेंदबाजी परिवर्तनों को छोड़कर पहले दो मैचों में खिलाया है।”

गेंदबाजों और बल्लेबाजों को सराहा

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा,” जब आपके पास ऐसा मौसम होता है, तो आप अपने संयोजन के बारे में सुनिश्चित नहीं होते हैं। आप बहुत सी चीजों को आजमाना चाहते हैं। गेंद यहां पकड़ में ग्रिप करती है, अन्य जगहों पर पिचें सपाट हैं। हम सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन की कोशिश करते हैं और क्षेत्ररक्षण करते हैं। आठ मैचों के लिए यह काम नहीं किया। अगर हम वो (पिछले करीबी गेम) जीत जाते तो चीजें थोड़ी अलग होतीं। हमने बहुत अच्छा खेला, गेंदबाज साथ आए, बल्लेबाजों ने भी काम किया।”

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत मिल ही गई। इस मैच में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अहम भूमिका निभाई उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 51 रन बनाए। जबकि तिलक वर्मा ने भी 35 रनों की शानदार पारी खेली। वही, मुंबई इंडियंस के लिए रितिक शौकीन और रिले मेरिदिथ ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें- युवराज सिंह ने बताया विराट कोहली को कैसे मिल सकती है खोई हुई फॉर्म, दी ये खास सलाह