Placeholder canvas

ऋषभ पंत या फिर संजू सैमसन…टीम इंडिया के लिए कौन है ज्यादा बेहतर खिलाड़ी; आकंड़े बताते हैं सबकुछ

जबसे भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रिटायर हुए है। भारतीय टीम को विकेटकीपिंग बल्लेबाजी का विकल्प नहीं मिल पा रहा हैं। एक समय लगता था कि ऋषभ पंत अब उनकी जगह लेने में कामयाब होंगे। पर ऋषभ पंत इतने मौके और भरोसे के बाद भी खुद को साबित नही कर पाए। वह बार बार गैर जिम्मेदारा शॉट खेलते हुए आउट हुए।

जब भारतीय टीम मुश्किल में होती है तब भी उनके बल्लेबाजी में मैच्योरिटी की कमी दिखाई दी। मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन को भी आजमाया।

संजू सैमसन या ऋषभ पंत, कौन है बेहतर !

संजू को योगदान देने के बावजूद भी मैनेजमेंट द्वारा ज्यादा मौके नहीं दिए गए। जबकि वह ऋषभ से कई बेहतर और सेंसिबल बल्लेबाज है। आइए आज हम बात करते है ऋषभ और संजू के आंकड़ों की।

संजू सैमसन (ओडीआई और टी 20I आंकड़े)

बात करे संजू सैमसन की तो उन्हों 2015 में भारत के लिए टी 20I में डेब्यू किया था। उस समय धोनी टीम का हिस्सा थे तो उन्हें उतने मौके नहीं मिले। इसके अलावा बाद में भी मैनेजमेंट द्वारा उन्हें बहुत कम मौके दिए गए।

जिसके चलते संजू ने अभी तक 7 साल लंबे करियर में केवल 16 टी 20I खेले हैं। जिसमें उन्होंने 21 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 11 ओडीआई में 66 की औसत और 104 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- कप्तान फेल तो अकेले लड़े सुरेश रैना, 147 के स्ट्राइक से बल्ले से मचाई तबाही, फिर भी अबूधाबी T10 में टीम को नहीं जिता सके

ऋषभ पंत (ओडीआई और टी20I आंकड़े)

वहीं ऋषभ ने 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। तबसे वह 66 टी 20I और 28 ओडीआई खेल चुके है। जिससे आप साफ समझ सकते है की उन्हें पर्याप्त मौके मिले है। 66 टी 20I में उनके नाम 22.43 के औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से 987 रन है। वहीं 28 ओडीआई में उनके नाम 855 रन है जो 35 को औसत और 107 की स्ट्राइक रेट से आए हैं।

कौन है बेहतर?

अगर अब आप आंकड़े देखे तो साफ तौर पर टी20I में स्ट्राइक रेट ज्यादा जरूरी हैं। उस मायने में संजू सैमसन, ऋषभ पंत से बेहतर है। वहीं ओडीआई में एवरेज ज्यादा जरूरी है साथ ही 100 से ऊपर की स्ट्राइक रेट।

इस मायने में भी संजू सैमसन, ऋषभ पंत से बेहतर दिखाई देते हैं। बस जरूरत है तो उन्हें और मौके देने की। बजाय इसके वह लगातार सेलेक्टर्स द्वारा नजरंदाज किए जा रहे हैं। केवल 2022 की आंकड़ों की भी बात करे तो इस साल भी संजू ऋषभ से काफी बेहतर रहे है।

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम में नहीं मिली जगह तो ग्राउंड स्टाफ की मदद करने पहुंचे, देखें VIDEO