Placeholder canvas

आईपीएल इतिहास में किस क्रिकेटर को मिली सबसे ज्यादा सैलरी? 176 करोड़ के साथ नंबर-2 पर आते हैं धोनी

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के कई संस्करण खेले जा चुके हैं। भारत की इस प्रतिष्ठित t20 लीग में पैसों की बरसात देखने को मिलती है। अब तक इस खेल के जरिए कई विदेशी खिलाड़ी बहुत अधिक धन कमा चुके हैं।

अगर बात करें साल 2022 में 2023 के सत्र के लिए हुई नीलामी में खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि की तो कई खिलाड़ी 15-15 करोड़ की अधिक की राशि में बिके हैं।

मगर क्या आपको मालूम है कि इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक के इतिहास में किस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा तनख्वाह मिली है? इस आर्टिकल के जरिए हम उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हें आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे अधिक सैलरी मिली है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा तनख्वाह उठाने वाले खिलाड़ियों में नंबर वन रोहित शर्मा तो नंबर टू हैं धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 तक की सैलरी को मिलाकर अगर देखा जाए तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के जरिए सबसे अधिक तनख्वाह पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर‌ हैं। इस मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की टीम के धुरंधर ने मचाई तबाही, 223 के स्ट्राइक से ठोके 67 रन, फिर भी टीम को नहीं जिता सके

नंबर तीन पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, नंबर चार पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना का नाम आता है। अगर सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाले विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो सुनील नरेन और एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

जानिए किस खिलाड़ी को मिल चुकी है कितनी राशि

आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे अधिक तनख्वाह पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बात करें अगर रोहित शर्मा की तो उन्होंने को 2023 के आईपीएल सीजन तक की 178.6 करोड़ रुपए तनख्वाह के रूप में मिलेंगे।

धोनी की कुल तनख्वाह 176.84 करोड़ों रुपए होगी। जबकि विराट कोहली को 173.2 दो करोड़ रुपए सैलरी के तौर पर मिलेंगे।

दूसरी तरफ सुरेश रैना अब आईपीएल नहीं खेलते हैं ऐसे में वह अब तक आईपीएल से 110.74 करोड़ों रुपए तनख्वाह के तौर पर हासिल कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के सुनील नरेन 107.24 करोड़ और एबी डिविलियर्स 102.51 करोड़ों रुपए आईपीएल से कमा चुके हैं।

धोनी से आगे निकल गए रोहित शर्मा

मनी बाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने वाले रोहित शर्मा आईपीएल के पहले तीन सत्र के लिए डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 3-3 करोड़ रुपए कमाए थे। वही अगले 3 सीजन में मुंबई की टीम ने उन्हें 9.20 करोड़, 9 करोड़ 20 लाख रुपए मिले थे।

इसके बाद उन्हें अगले 4 सत्र के लिए स् 12.50-12.50 करोड़ों रुपए मुंबई इंडियंस से मिले। दूसरी तरफ रोहित शर्मा को साल 2018 से लेकर 21 तक हर साल उन्हें 15 -15 करोड़ रुपए मिले। रोहित शर्मा पिछले 2 साल से मुंबई की टीम से 16 -16 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में अब तक उनको कुल मिलाकर 1,786,000,000 रुपए मिले ।

धोनी को मिली है इतनी राशि

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को पहले 3 साल के लिए 6-6 करोड़ों रुपए मिले थे। वहीं अगले 3 साल उनको 8.28 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिले थे। 2014-15 में 12-12 करोड़ रुपए चेन्नई की टीम ने उन्हें दिए। और आगामी 2 सत्र में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने भी उनको इतनी ही राशि तनख्वाह के तौर पर दी।

जबकि 2018 से लेकर 2021 तक चेन्नई की टीम ने एम एस धोनी को प्रति वर्ष 15-15 करोड़ रुपए दिए। और मौजूदा समय में साल 2022 और 2023 में उनको 12 -12 करोड़ रुपए मिले। ऐसे में धोनी को अब तक 1768,400,000 रुपए मिले।

ये भी पढ़ें :धोनी की टीम ने जिसपर खेला बड़ा दांव, अब वो बल्ले से मचा रहा कोहराम, ठोक रहा शतक पर शतक