Placeholder canvas

बीवी-बच्चे दुबई में फं’से, मुंबई के घर में अकेले रामायण- महाभारत देखकर टाइमपास कर रहें संजय दत्त

New Delhi: इस समय देश में लॉकडाउन के चलते सब कुछ बंद है। हर समय फिल्म की शूटिंग के लिए एधर से उधर जाने वाले सभी फिल्म स्टार भी इन दिनों अपने घर में बंद बैठे है। ऐसे में कोई फिल्म स्टार घर के काम करके अपना टाइम पास कर रहा है तो कोई स्टार अपनी फैमली के साथ पुराने होम गेम खेल रहे हैं।

वहीं ऐसे टाइम सुपरस्टार संजय दत्त डीडी नेशनल पर फिर से शुरू हुए पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत देखकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। दरअसल संजय दत्त मुंबई में अपने घर पर अकेले है, ऐसे में टाइम पास के लिए वो रामायण और महाभारत देख रहे हैं। वहीं अगर खबरों की माने तो संजय दत्त ने अब नॉ’न वेज खाना भी बंद कर दिया है।

1 34

खबरों के अनुसार, संजय दत्त की पत्नी मान्यता लॉकडाउन की वजह से अपने दोनों बच्चों के साथ दुबई में रह रही है। इसी वजह से संजय दत्त मुबंई में अपने घर पर अकेले पड़ गए हैं, और टाइम पास करने के लिए टीवी पर फिर से शुरू हुए धा’र्मिक सीरियल रामायण और महाभारत देख रहे हैं।इन धार्मिक सीरियल का असर संजय पर ऐसा हुआ हैं कि उन्होंने मां’साहारी भोजन खाना बंद कर दिया है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले संजय दत्त में अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने सभी फैंस से हाथ जोड़कर बिनती की है कि वो लोग अपने घर से बाहर ना निकले और सरकार द्वारा बताए गए सभी निर्देशों का पालन करे।

इसके साथ ही संजय ने ये भी कहा कि -“इस मु’श्किल समय और कोरोना का सामना हमे साथ मिलकर करना होगा। और हम ये करेंगे, कोरोना यहा खत्म होगा, कोरोना से हम जरूर जीतेंगे।” वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय भी लॉकडाउन की वजह से दुबई में फं’सी हुई हैं। सिर्फ मौनी और मान्यता ही नहीं टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत भी लॉकडाउन की वजह से बिहार के एक छोटे से गांव में फंस गई है।