Placeholder canvas

लॉकडाउन में गाय की सेवा करते दिखे सहवाग, कहा – ‘गाय हमारी माता है, हमें कुछ नहीं आता है’

New Delhi: इस समय पूरी देश कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए अपने-अपने घर के अंदर बैठा हुआ हैं। पूरे देश में इस समय लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के तहत लगे इस लॉकडाउन की वजह से देश में सभी कंपनियां, और स्पोर्ट्स गेम बंद है। पूरे देश में कोई भी खेल नहीं खेला जा रहा है। ऐसे हमारे सभी क्रिकेट खिलाड़ी भी अपने घर में आराम कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी अपने अंदाज में अपना टाइम पास कर रहे हैं। वहीं भारत के पूर्व ओपनर बेट्समैन वीरेंद्र सहवाग भी बेहद अलग अंदाज अपने टाइम को यूटिलाइज कर रहे हैं। जिसके बारे में जानने के बाद आपको भी खुशी होगी।

दरअसल हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीटर पर अपनी एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वीरेंद्र अपने खाली समय में गाय की सेवा करते दिखाई हैं। वीडियो में सहवाग गाय को अपने हाथों से घास खिलाते और सिर सहलाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ सहवाग ने एक बहुत ही मजाकिया भरा कैप्शन भी दिया हैं जिसमें उन्होंने लिखा-“गाय हमारी माता हैं….हमे और कुछ नहीं आता है….”

सहवाग ये वीडियो औक ट्वीट सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आ’ग की तरह वायरल हो रहा है। वैसे सहवाग हमेशा ही अपने मजकिया ट्वीट और पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उनका ये गौसेवा ट्वीट भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही ट्रेंड कर रहा हैं।

कुछ दिनों पहले ही वीरेंद्र सहवाग ने देश भर में वायरस के तेजी से हो रहे प्रसार के बीच एक COVID-19 जागरूकता वाली वीडियो पोस्ट की। सहवाग ने एक बच्चे का वीडियो पोस्ट किया वीडियो में बच्चा लोगों को पूरी तरह से ‘क्या करना है’ और ‘क्या करना है’ के बारे में बताता है ताकि एक व्यक्ति को अत्यधिक संक्रामक वायरस से सुरक्षित रखा जा सके। इस वीडियो के साथ सहवाग ने कैप्शन में लिखा- “यह अभी भी हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है। एक बच्चा इसे खूबसूरती से समझा रहा है। कृपया उसकी बात सुनें और उसकी सलाह का पालन करें। ”