Placeholder canvas

दिल्ली में फंसी ऋषि कपूर की बेटी होंगी पिता के अंतिम सं’स्कार में शामिल, सरकार ने दी मुंबई जाने की इजाजत

New Delhi: बॉलीवुड के मोस्ट ग्रेटेस्ट एक्टर ऋषि कपूर के निधन की खबर ने आज सुबह सभी की आंखों को आंसु से भर दिया है। जब ऋषि कपूर ने अपनी अपनी आखिरी सांस ली तो उस समय उनके पास उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटा रणबीर कपूर मौजूद थे। लेकिन अगर कोई मौजूद नहीं था तो थी जान से प्यारी बेटी रिद्धिमा कपूर जो लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हुई थी। पिता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर पूरी तरह टूटी बेटी रिद्धिमा के परिवार वालों ने भारत के गृह मंत्रालय से परिवार के लोगों के मुबंई जाने की इजाजत मांगी है। वहीं गृह मंत्रालय ने उन्हें मुंबई जाने की अनुमति दे दी है।

सुपरस्टार ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आखिरी बार अपने पिता को देखना चाहती है। यही वजह सबसे बड़ी उनके मुबंई जाने की। इसी लिए उन्होंने अपने परिवार के साथ दिल्ली से मुबंई जाने के लिए सरकार की अनुमति मांगी थी। रिद्धिमा ने लोकल ऑफिर्स को इस खास के लिए अपनी अर्जी दी थी।

Background 24

जैसा की हम सभी जानते हैं कि पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों की एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए रोक लगाई गई है। जिसके तहत दिल्ली की भी सीमाए सील है। फ्लाइट्स की उड़ान पर तो पिछले काफी समय से रोक लगी हुई है। लेकिन अब उम्मीद की जा रही हैं कि सरकार से इजाजत मिलने के बाद ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को उसके परिवार के साथ स्पेशनल फ्लाइट के जरिए मुबई पहुंचाया जाएगा।

रिद्धिमा की इस जरूरी इजाजत के लिए इस एप्लीकेशन को दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार के ऑफिसर्स तक पहुंचा दिए थे। बता कें कि ऋषि कपूर कैंसर की बीमारी से जंग जीत कर पिछले साल ही सितबंर में भारत वापसी की थी, ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन सीनियर एक्टर में एक थे, जो देश के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते है।