Placeholder canvas

IPL 2023: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कु त्ते ने काटा, खुद कही ये बड़ी बात, देखें VIDEO

आईपीएल (IPL 2023) के अंतर्गत आज यानी कि 16 मई को मुंबई बनाम लखनऊ (LSG) का मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले एक बड़ी घटना निकल कर सामने आई है। मामला यह है कि मुंबई इंडियंस (MI) के हरफनमौला खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को कु त्ते ने काट लिया है।

इस संबंध में खुद अर्जुन तेंदुलकर ने जानकारी दी है। अर्जुन तेंदुलकर ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए जब तक 4 मुकाबले खेले हैं जहां पर उन्होंने 93 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अर्जुन तेंदुलकर ने खुद को कुत्ते के द्वारा काटे जाने की जानकारी स्वयं दी है।

आपको बताते चलें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के मोहसिन खान और युद्धवीर चरक से मिलते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में ही अर्जुन तेंदुलकर दोनों खिलाड़ियों से कह रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है।

कुत्ते ने बाएं हाथ पर काटा है

आपको बताते चलें कि आखिरकार कुत्ते ने अर्जुन तेंदुलकर को कब काटा है। इस बारे में वीडियो में देख कर पता लगाया जा सकता है कि कुत्ते ने अर्जुन के हाथ पर काटा है और दांत के निशान उनकी उंगलियों पर हैं।

फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं निशान उतने अधिक नहीं है। अगर कोई वैसी स्थिति होती तो अर्जुन तेंदुलकर नेट पर गेंदबाजी के लिए नहीं आते।

ये भी पढ़ें :यशस्वी जायसवाल की आंधी में उड़ी KKR, महज 13 गेंद में फिफ्टी ठोक आईपीएल में रचा इतिहास

मौजूदा सीजन में अब तक ऐसा रहा है अर्जुन का प्रदर्शन

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अर्जुन तेंदुलकर चार मुकाबले खेल कर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं। खिलाड़ी ने अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था।

इन्होंने टीम प्रबंधन ने बैक टू बैक चार मुकाबले खेलने का मौका दिया था और अब प्लेइंग- 11 से बाहर कर दिया है। लखनऊ के खिलाफ वह मैदान पर होंगी या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि आज के मुकाबले में आमने-सामने होने वाली दोनों टीमों को प्ले आपका टिकट लेने के लिए इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

लखनऊ की टीम 13 अंक लेकर चौथे पायदान पर है तो वही मुंबई की टीम 14 अंक लेकर तीसरे पायदान पर है। एक हाथ दोनों में से किसी भी टीम का सपना तोड़ सकती है। ऐसे में दोनों टीमें आज के मुकाबले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें :IPL 2023: भुवनेश्वर के पंजे पर पड़ी शुभमन गिल की सेंचुरी भारी, हैदराबाद की शर्मनाक हार, प्लेऑफ में पहुंची गुजरात