skip to content

समझ से परे, आखिर रोहित-द्रविड़ क्यों करते हैं इन पांच खिलाड़ियों को टीम से नजरंदाज

यूं तो कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी टीम इंडिया के लिए काफी कारगार साबित हो रहीं है। पर सोशल मीडिया में क्रिकेट फैंस द्वारा बार बार कुछ खिलाड़ियों को नजरंदाज करने के लिए इन दोनो की आलोचना की जा रहीं है।

समझ से परे है, आखिर रोहित-द्रविड़ क्यों करते हैं इन पांच खिलाड़ियों को टीम से नजरंदाज

1. राहुल त्रिपाठी

images 10 4

बड़े मुश्किल से राहुल त्रिपाठी को टी20I स्क्वाड में जगह मिली थी। पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पदार्पण का मौका मिला पर राहुल त्रिपाठी एक बार फिर से वंचित रह गए।

राहुल त्रिपाठी काफी समय से आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहें है उसके बावजूद जब उन्हें इतने देर से मौका मिला उनको बार बार इस तरह से नजर अंदाज करना समझ से परे है।

2. संजू सैमसन

images 11 3

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बहुत कम मौके दिए जा रहें है। संजू सैमसन ने 2015 में अपना डेब्यू किया था बावजूद इसके उन्हें अभी तक केवल 14 टी 20I मैच खेलने का मौका मिला है। आईपीएल प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके मिलेंगे। पर अब भी रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ द्वारा उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है।

3. कुलदीप यादव

images 12 3

कुलदीप यादव ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। कुलदीप और युजवेंद्र की जोड़ी साथ में बहुत अच्छी साबित होती है। बावजूद इसके कुलदीप को टीम में जगह नहीं दी जा रही है। इस समय कुलदीप को बैक करने की जरूरत है। पर उन्हें बार बार नजर अंदाज जा रहा है।

4. वेंकटेश अय्यर

images 13 3

वेंकटेश अय्यर को टी20I स्क्वाड का हिस्सा तो बनाया जा रहा है। पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में काफी समय से मौका नहीं मिला है। वेंकटेश इस आईपीएल में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। पर उनको फॉर्म में आने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैच खिलाने की जरूरत हैं। भारत उनके जैसे ऑल राउंडर को इतनी आसानी से टीम से बाहर करने का खामियाजा भुगत सकता है।

5. रविचंद्र अश्विन

images 14 4

अश्विन ने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी के अलावा अपनी बल्लेबाजी में भी काम किया है। बावजूद इसके उन्हें न ओडीआई और न ही टी20I में जगह दी जा रहीं है। अश्विन जैसे अनुभवी और चतुर खिलाड़ी को इस तरह से बार बार अनदेखा करना समझ से परे है।