Placeholder canvas

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज़

टीम इंडिया के विरुद्ध खेले जाने वाली 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है।  दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बॉलर एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

एनरिक नोर्किया की बात करें तो वह काफी दिनों से चोट से जूझ रहे थे मगर फिर भी उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने जगह दी थी। मगर वो अपनी चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए कर टेस्ट सीरीज बाहर होना पड़ा है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने की एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) की चोट की पुष्टि

enrich norkiya

एनरिक नोर्किया दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। और वह कगिसो रबाडा के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण को धार देते हैं। एनरिक नोर्किया और कगिसो रबाडा की जोड़ी साउथ अफ्रीका को कई अहम मौकों पर बड़ी सफलताएं दिलाई है।

एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) के भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज होने के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इसकी पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि एनरिक नोर्किया अपनी पहली की चोट से उबर नहीं पाए हैं। जिसके लिए उन्हें भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर किया गया है। जबकि के दक्षिण अफ्रीका ने कोविड-19 के चलते उनकी जगह पर किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

बायो बबल में है दोनों टीमों के खिलाड़ी

images 2021 12 20T231928.658

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमी क्रोन के सबसे ज्यादा मरीज दक्षिण अफ्रीका में ही है। ऐसे में दोनों टीमें जैव सुरक्षित वातावरण में रह रहीं हैं। एक और अहम बात इस टेस्ट सीरीज के दौरान स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

वहीं अगर एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) के साल 2021 की परफॉर्मेंस की बात करें तो उन्होंने इस साल पांच टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 25 विकेट लिए हैं। एनरिक नोर्किया अब तक अपने टेस्ट कैरियर में कुल 12 मुकाबले खेल का 47 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

गौरतलब है कि एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) आईपीएल टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। उनकी शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें साल 2022 के लिए अपनी टीम में बरकरार भी रखा है। ऐसे में उनकी चोट केवल दक्षिण अफ़्रीका के लिए नहीं बल्कि उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी एक बड़ा झटका है।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली पर हुआ सवाल तो सौरव गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- वो बहुत झगड़ा करते हैं