Placeholder canvas

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक जड़ने के बाद दी बड़ी प्रतिक्रिया

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से खेलते हुए अपने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू मैच में शतक जड़ दिया। एलिट ग्रुप सी के मैच में गोवा ने 547 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी।

वहीं मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 207 गेंदों पर 120 रन बनाए थे। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा मैच में प्रभूदेसाई ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दोहरा शतक लगाया इस दौरान प्रभूदेसाई ने 212 रनों की पारी खेली। अपना डेब्यू मैच में शतक लगाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि मुझे खुद पर हमेशा से भरोसा था।

मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 310 मिनट क्रीज पर बिताए। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और दो छक्के भी लगाए। वही 34 साल पहले 1988 में अर्जुन तेंदुलकर की तरह ही उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अपने रणजी डेब्यू मैच में शतक लगाया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि, “मुझे हमेशा से अपनी क्षमता पर भरोसा था। मुझे पता था कि यदि मैं एक बार क्रीज पर सेट हो गया तो फिर बड़ी पारी आसानी से खेल सकता हूं। मुझे केवल अपना पहला घंटा संभल कर खेलना था उसके बाद फिर पारी को आगे बढ़ाना था।”

ये भी पढ़ें- IPL 2023: धोनी की टीम CSK ने जिस खिलाड़ी को कर दिया था बाहर, अब उसे खरीदने के लिए लग सकती है करोड़ों की बोली

अर्जुन तेंदुलकर ने बताया क्या था मन में

अर्जुन तेंदुलकर ने आगे कहा कि, “जब मैं मैदान पर आया तब मैंने सोचा था कि मैं बस ज्यादा से ज्यादा गेंदों का सामना करूंगा और अपना विकेट बचाए रखूंगा। उस समय सुयश 80 पर खेल रहा था मेरा काम उन्हें प्रोटेस्ट करते हुए दूसरा छोर संभालने का था।”

जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से  जुड़े हुए हैं। हालांकि उन्हें आईपीएल में अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। परंतु रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस इस बार अर्जुन तेंदुलकर को अपने प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।

यह भी पढ़ें : अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू रणजी मैच में शतक ठोक रचा इतिहास, पिता सचिन के इस रिकाॅर्ड को भी छोड़ा पीछे