Placeholder canvas

2 साल से मुंबई इंडियंस में डेब्यू का इतंजार, बल्ले और गेंद से मचा रहा तूफान, अब हर हाल में मौका देना चाहेंगी नीता अंबानी

मुंबई इंडियंस: एक खिलाड़ी जिसने हाल में रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू में शतक लगाकर सबको प्रभावित किया है। पिछले दो साल से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपने डेब्यू के इंतजार में है। इस साल इस खिलाड़ी ने बल्ले के अलावा गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

2 साल बाद आईपीएल में डेब्यू करने का मिल सकता है मौका

अर्जुन तेंदुलकर जो वैसे अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते है ने हाल में योगराज सिंह के अंडर ट्रेनिंग की थी। तबसे उनकी बल्लेबाजी में भी खास सुधार हुआ हैं।

गेंदबाजी में भी उनकी लाइन और लेंथ अच्छी नजर आ रही है। ऐसे में उम्मीद है कि नीता अंबानी इस साल उन्हें मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन के जगह देंगी।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN : केएल राहुल के इस एक फैसले से भारत को मिली शानदार जीत, बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 188 रन से दी करारी मात

रणजी में शतक के बाद, गेंद से भी ढाया कहर

अर्जुन तेंदुलकर ने इस बार रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए खेलते हुए पहले तो बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह अच्छे दिखे उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 विकेट लिए। बिहार के खिलाफ 2/32 उनका बेस्ट स्पेल रहा।

23 वर्षीय युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक अपने कैरियर में 1 फर्स्ट क्लास मैच खेला है जिसमें उन्होंने 120 रन बनाए है और तीन विकेट लिए है। वहीं उन्होंने 7 लिस्ट A मैच में 8 विकेट लिए है और 25 रन बनाए है। इसके अलावा 9 टी 20 में उनके नाम 12 विकेट है और 20 रन है।

आने वाले समय में मुंबई इंडियंस के लिए केरोन पोलार्ड की कमी कर सकते है पूरी

अर्जुन तेंदुलकर एक ऑल राउंडर के तौर पर बहुत जल्दी उभर रहे है और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में एक ऑल राउंडर की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं। अगर अर्जुन को मौका मिलता है तो वह भविष्य के लिए भी मुंबई इंडियंस के लिए एक बहुत अच्छे इन्वेस्टमेंट साबित हो सकते हैं।

वह आने वाले समय में केरोन पोलार्ड की कमी पूरी करने में भी सक्षम होंगे। वह भी केरोन की तरह मीडियम पेसर है साथ ही आज कल पिंच हिटिंग भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में भारी उलटफेर, टीम इंडिया ने लगाई लंबी छलांग, जानिए ताजा समीकरण