Placeholder canvas

अरविंद केजरीवाल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में 50 खास मेहमान पर रहेगी सबकी नजर

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ आज अरविंद केजरीवाल लेंगे। इसको लेकर रामलीला ग्राउंड सजकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इस मैदान में करीब 45 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग शपथ समारोह में पहुंच सकते हैं। बता दें, हाल ही में खुद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से अपील की थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।

मालूम हो कि, रामलीला मैदान में उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम नाम शामिल है। रामलीला ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 50 विशेष अतिथि भी रहेंगे। इनमें बस मा’र्शल, ऑटो ड्राइवर, डॉ’क्टर, टीचर्स, बाइक ऐ’म्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन व’र्कर्स के लोग शामिल है।

arvind kejriwal jpg 1574074627

बता दें, दिल्ली विधानसभा में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को धन्यवाद कहा था। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने एक नए किस्म की राजनीतिक का शुरूआत किया है। यह दिल्ली के लोगों की जीत है, जिन्होंने मुझे अपना बेटा समझा।दिल्ली वालों गजब कर दिया आप लोगों ने, आई लव यू। आपने देश में नई राजनीति ने जन्म लिया है। दिल्ली के लोगों ने यह बता दिया कि वोट उसी को दिया जाएगा, जिसने मो’हल्ला क्लि’निक बनाई। स्कूल बनवाएगा और घर घर पानी और बि’जली की व्यवस्था करेगा। अब आने वाले समय में यही राजनीति 21वीं सदी में ले जाएगा।

आपको बता दें, दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं बाकी की सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई, हालांकि जिस पार्टी का सबसे बु’रा हा’ल रहा। वह कांग्रेस पार्टी रही। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने इस बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पायी।