Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस ने 17.25 करोड़ में खरीदा क्रिस गेल की तरह बड़ा बिग हिटर बल्लेबाज, खड़े खड़े मारता है गगनचुंबी छ्क्का

मुंबई इंडियंस: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए कोच्चि में 23 दिसंबर को मिनी नीलामी का आयोजन हुआ था। इस नीलामी में आईपीएल की 5 बार की विजेता आकाश अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की टीम ने एक धांसू प्लेयर को खरीदा है।

जो आईपीएल के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की कमी महसूस नहीं होने देगा और क्रिस गेल की तरह खड़े खड़े छक्कों की बौछार करने में महारत हासिल हैं।

मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस के खेमे में हार्दिक पांड्या और किरॉन पोलार्ड नहीं है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो इन दोनों खिलाड़ियों की कमी पूरी कर सके। ऐसे में मुंबई इंडियंस की यह चाहत अब नीलामी के दौरान पूरी हो गई है।

इस धाकड़ ऑलराउंडर की हुई मुंबई इंडियंस के खेमे में एंट्री

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सत्र के लिए मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को 17.25 करोड़ की बड़ी राशि में अपने खेमे में किया है। यह कंगारू खिलाड़ी आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बन चुका है।

कैमरून ग्रीन को क्रिस गेल की तरह बिग हिटर बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है, जो अपने शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन के बल पर किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं।

ये भी पढ़ें- साल 2023 में ऐसे नजर आ सकती है टी20I में टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11, देखें लिस्ट

विस्फोटक बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी करना प्लेयर की ताकत है। आपको बताते चली जिस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम सितंबर के महीने में भारत दौरे पर आई थी उस दौरे में इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

भारत दौरे पर आए ऐसा था कैमरून का प्रदर्शन

आपको बताते चलें कि कैमरून ग्रीन ने टीम इंडिया के खिलाफ 20 सितंबर को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 30 गेंदों पर 61 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

इसके अलावा पहले टी-20 मुकाबले में उन्हें एक सफलता भी मिली थी। इसके बाद सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने 25 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलते हुए 21 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

जिसमें इन के बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले थे। इस खिलाड़ी ने अपने भारत दौरे पर अपने बल्ले का लोहा मनवाया था। ऐसे में आईपीएल खेलने वाली कई फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी को खरीदने की फिराक में थी, लेकिन मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने एक तगड़ी चाल चलते हुए इस खिलाड़ी को 17.25 करोड़ों रुपए में अपनी पाली में कर लिया।

ये भी पढ़ें :विजडन टी20 टीम ऑफ द ईयर में दो भारतीय शामिल, कोहली-रोहित को नहीं मिली जगह, देखें लिस्ट