Placeholder canvas

बड़ी खबर: लद्दाख में चीनी सेना से झ’ड़प, भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान हुए श’हीद

जहां एक तरफ चीन से फैले कोरोना वायरस की वजह से भारत में कोह’राम मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भारत और चीन की सेना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, खबर है कि भारत और चीन की सेना के बीच लद्दाख में जारी विवाद बटढ़ गया है और उस विवाद में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान श’हीद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को यहाँ पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिं’सक झ’ड़प हुई है और इस झ’ड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान श’हीद हो गए हैं। भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत हुई और सबकुछ सामान्य तरीके से चल रहा था।

वहीं ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिं’सक झ’ड़प हुई और इस हिं’सक झ’ड़प में भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान श’हीद हो गए हैं। वहीं दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’।

आपको बता दें, इससे पहले कोरोना कहर के बीच मई महीने की शुरुआत से ही भारत और चीन के बीच लद्दाख बॉर्डर के पास तना’वपूर्ण माहौल बना हुआ था। लद्दाख बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई LAC को पार कर लिया था और पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आ गए थे। साथ ही चीन ने यहाँ पर करीब पांच हजार सैनिकों को तैनात कर दिए थे, इसके अलावा सैन्य सामान भी इकट्ठा किया गया था। वहीं इसके जवाब में भारत ने भी यहां पर सैन्य गतिविधि बढ़ा दी। जिसके बाद दोनों देशों की सेना कुछ किमी पीछे हट गयी थी।