Placeholder canvas

भारत में लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन 1 लाख के पार हुई कोरोना वायरस मामलों की संख्या

चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने सभी देशों में कोहराम मचा रखा है। जहां दुनियाभर में इस कोरोना वायरस से 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 1 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 1 लाख के पार हो गयी है।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन इस लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ती ही गयी। वहीं Lockdown-4 के शुरू होने के बाद भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या एक लाख पार कर गई।
कोरोना वायरस मामलों के आंकड़ें worldometers.info वेबसाइट से लिए गये है। वहीं इस वेबसाइट के अनुसार भारत में 100,340 कोविड-19 के केस सामने आ चुके थे। बता दें, कोरोना वायरस चीन से दुनियाभर में फैला है। जहां चीन ने इस वायरस के बीच रिकवरी कर ली। वहीं भारत सहित सभी देश इस कोरोना के कहर से जूझ रहे हैं।

2 2

वहीं भारत में कोरोना वायरस का पहला केस 30 जनवरी को केरल में मिला था वहीं तभी से ये वायरस फैलता गया और धीरे- धीरे इस वायरस ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और जिसके बाद अब इस वायरस से संक्रमण के मामले 1 लाख से ज्यादा हो गये हैं। वहीं भारत के अलावा अमेरिका, रूस, स्पेन, ब्रिटेन, ब्राजील, इटली, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और ईरान में कोरोना वायरस के मामले 1 लाख से ज्यादा है।

आपको बता दें, भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने ले लिए लॉकडाउन 4।0 का ऐलान किया गया है। इससे पहले प्रधानमन्त्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉकडॉन का ऐलान किया था। वहीं इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों की संक्या देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया।