Placeholder canvas

CPL 2022: शाहरुख़ ख़ान की टीम में शामिल हुए SRH और MI के ये धुरंधर, यहां पर देखें रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट

CPL 2022: मौजूदा समय में दुनिया के विभिन्न देशों में टी-20 लीग का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्तमान में भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है तो साल 2022 के अगस्त माह में कैरीबियन प्रीमीयर लीग यानी कि सीपीएल की शुरुआत होगी।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 सितंबर को गुयाना के प्रोविडेंस मैदान में खेला जाएगा। दिलचस्प है कि CPL का फाइनल मुकाबला पहली बार गुयाना में खेला जाएगा। साल 2022 के सीपीएल के लिए सभी 6 टीमों ने 4 अप्रैल को रिटेन और साइन किए गए प्लेयर्स के लिस्ट सार्वजनिक कर दी है।

आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी भी दिखाई देंगे सीपीएल (CPL 2022) में

kiron polard..1

इस बार के CPL में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में ऑलराउंडर की हैसियत से शामिल आंद्रे रसेल और सुनील नरेन, सनराइजर्स हैदराबाद के निकोलस पूरन और मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड खेलेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि ये चार प्लेयर कैरीबियन प्रीमियर लीग 2022 में शाहरुख खान की त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। CPL में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा कि किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसैल एक ही टीम के लिए मैदान में उतरेंगे।

दूसरी तरफ डेरेन ब्रावो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ जुड़कर अपने भाई के साथ खेलते दिखेंगे। ड्वेन ब्रावो ने पिछले सत्र में अपना पहला खिताब हासिल किया था। यह दोनों भाई पहले त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते देखे जा चुके हैं।

CPL 2022 के रिटेन और साइन किए गए प्लेयर्स की सूची

1-त्रिनबागो नाइट राइडर्स

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट : कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, अकील हुसैन, जायडेन सील्स, टियोन वेबस्टर।

साइन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट: आंद्रे रसेल (जमैका तल्लावाह्स से), निकोलस पूरन (गुयाना अमेजॉन वारियर्स से)।

2 – सेंट लूसिया किंग्स

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट : रोस्टन चेज, केसरिक विलियम्स, अल्जारी जोसेफ, जेवर रॉयल।

साइन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:जॉनसन चार्ल्स (बारबाडोस रॉयल्स से), मार्क दयाल (फिर से साइन किए गए)।

3- जमैका तल्लावाह्स

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट : रोवमैन पॉवेल, केनार लुईस, शामराह ब्रूक्स।

साइन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:फैबियन एलन (सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से), ब्रैंडन किंग्स (गुयाना अमेजॉन वारियर्स से)।

4-सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट : ड्वेन ब्रावो, एविन लुईस, शेरफेन रदरफोर्ड, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स।

साइन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:आंद्रे फ्लेचर (सेंट लूसिया किंग्स से), डैरेन ब्रावो (त्रिनबागो नाइट राइडर्स से)।

5- बारबाडोस रॉयल्स

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट :जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श, ओशेन थॉमस, नईम यंग।

साइन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:ओबेड मैककॉय (सेंट लूसिया किंग्स से), डेवोन थॉमस (सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से)।

6- गुयाना अमेजान वारियर्स

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट :शिमरोन हेटमायर, ओडियन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड, चंद्रपॉल हेमराज।

साइन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:कीमो पॉल (सेंट लूसिया किंग्स से), गुडाकेश मोती (पुनः साइन किए गए)।

गौरतलब है कि साल 2022 से Womens CPL की भी शुरूआत होनी है। पहले सत्र में सीपीएल में कुल तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं।इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि यह टूर्नामेंट भी पुरुषों के सीपीएल के साथ ही आयोजित किया जाएगा। महिला सीपीएल में भाग लेने वाली टीमों के नामों की बात की जाए तो नाइट राइडर्स, रॉयल्स और वारियर्स हैं।