Placeholder canvas

CSK vs MI: रोहित शर्मा ने जीता टाॅस, मुंबई इंडियंस से इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई छुट्टी, देखें प्लेइंग-11

CSK vs MI: आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इसके पहले दोनों टीमें आईपीएल 2022 में एक और मुकाबला खेल चुकी हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए 3 विकेट से मुंबई इंडियंस को मात दिया था।

आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में जीतना चाहेगी क्योंकि आईपीएल 2022 के प्ले-ऑफ की उम्मीदें की एक डोर चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत पर ही टिकी हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडिंयस की टीम आज के मुकाबले में जीत हासिल करके अपना सम्मान बचाए रखना चाहेगी।

रोहित शर्मा ने जीता टाॅस

बात अगर टाॅस रिपोर्ट की करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी।

मुंबई इंडियंस में हुए दो बड़े बदलाव

मुंबई इंडियंस के अनुभवी कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं, हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम ने आज के मैच में सीएसके के खिलाफ उन्हें अंतिम-11 से बाहर कर दिया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने मुरुगन अश्विन की जगह ऋतिक शौकीन मौका दिया है। वहीं दूसरी तरफ आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में उतरी है।

चेन्नई सुपरकिंग्स vs मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) हेड टू हेड

2 50

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार की जाने वाली मुंबई इंडियंस और चार बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

इनमें से 15 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बाजी मारी है। जबकि 20 मुकाबलों में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों टीमों की कंडीशन वर्तमान सत्र में सही नहीं है।

एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है। मगर अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि रवींद्र जडेजा चोट के कारण शेष बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।

ये है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन :

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोईन अली, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।

ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन :

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: गोल्डन डक के बाद खुद क्यों हंस दिए? विराट कोहली ने पहली बार दी प्रतिक्रिया