Placeholder canvas

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में नि’धन, बॉलीवुड में मातम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का नि’धन हो गया है। बुधवार सुबह 7.30 बजे को दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है।

दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। कई दिग्गज उन्हें नमन कर रहे हैं।

आपको बता दें, दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पांच जुलाई को ही दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। वहीं दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो द्वारा बयान में कहा गया था कि दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह अभी भी अस्पताल में ही हैं। आप उन्हें अपनी दुआओं में रखें, लेकिन इस हेल्थ अपडेट के दो दिन बाद ही दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

बता दें कि दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से एक बेतरीन फिल्में दी हैं। ट्रैजेडी किंग से दिलीप कुमार को जाना जाता था। उन्होंने 6 दशकों तक शानदार काम किया। अपने करियर में दिलीप ने 65 फिल्मों में काम किया जिसमें देवदास, नया दौर, मुग़ल-ए-आज़म, गंगा-जमुना, क्रांति और कर्मा शामिल हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में फिल्म किला में नजर आए थे।

इतना ही नहीं दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है।

अभी एक्टर के अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिलेगी हम आपको अपडेट देते रहेंगे।