Placeholder canvas

क्रिकेट के बाद खेती से कमा रहे धोनी, स्ट्रॉबेरी बेचकर हुई करीब 30 लाख रुपये की कमाई

क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी इस समय चर्चा क विषय बने हुए है और उनकी ये चर्चा स्ट्रॉबेरी की वजह से हो रही है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब खेती करने लगे हैं। वहीं इस खेती के दौरान उन्होंने स्ट्रॉबेरी उगाई है और इस स्ट्रॉबेरी से करीब 30 लाख रुपये की कमाई करी है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी ने फार्म हाउस में तरह-तरह की सब्जियां उगाई है। वहीं इस फार्म हाउस में धोनी ने 10 टन स्ट्रॉबेरी का उत्पादन किया है। और इन स्ट्रॉबेरी से महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 30 लाख रुपये की कमाई करी है।

fdsdfsdfsdfsfds

इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने उनके फार्म हाउस में खरबूजा भी उगाया है और उनके फार्म हाउस में 300 किलो तरबूज और 200 किलो खरबूज निकाले जा रहे हैं। वहीं धोनी ने शिमला मिर्च भी उगाई है। इसका भी उत्पादन बढ़िया हो रहा है। इनके फार्म हाउस की उपजी सब्जियों की भी काफी डिमांड है। वहीं इससे पहले गोभी, टमाटर, आलू, प्याज, ब्रोकली, कद्दू, कटहल, पपीता की भी खेती कर चुके हैं।

sfddfsdsf

आपको बता दें कि धोनी का 43 एकड़ का फार्म हाउस है और यहां पर धोनी केमिकल के इस्तेमाल को छोड़ ऑर्गेनिक तरीके से सब्जी और फल उगा रहे हैं।  वहीं धोनी को झारखंड का टॉप पशुपालक घोषित किया जा चुका है। अब उनकी ऑर्गेनिक खेती को देखते हुए उन्हें सबसे बढ़िया खेती करने का भी पुरस्कार मिल सकता है।