Placeholder canvas

दुबई में शेफ बनीं ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही ,वायरल वीडियो में बना रही है लजीज खाना

बॉलीवुड में सबकी फेवरेट एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों दुबई में अपना टाइम बीता रही हैं, जहां से अपने आइटम सॉन्ग से लोगों को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही का एक जबरदस्त वीडियों वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के साथ साथ मीडिया में भी खलबली बचा दी है।

बता दें कि नोरा दुबई में खूब जमकर मौज मस्ती कर रही हैं। अपनी इसी मस्ती दौरान नोरा दुबई के एक होटल में शेफ भी बनी, जहां पर नोरा ने लोगों के लिए कुछ खास और लजीज खाना भी बनाया है। इस दौरान का नोरा के इस काम का एक भी सामने आया है। जिसे डांसर नोरा फतेही ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंटल पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव नोरा फतेही का ये शेफ अवतार वाला वीडियो उनके फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं बात करें नोरा की तरफ से शेयर किए गए वीडियो की तो इस वीडियो में नोरा दुबई के एक सेलिब्रेटी शेफ के साथ खाना बनाते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में नोरा शेफ के साथ मिलकर खूब सारी तरह तरह की अलग अलग डिस बनाती दिखाई दे रही है।

मौज मस्ती से भरे हुए इस वीडियो में नोरा पहले तो दुबई के सेलिब्रेटी शेफ Burak Özdemir से मिलती है, इसके बाद वो उन्ही के साथ में कुछ डिशेस बनाते समय उस पर अपना हाथ आजमाती है। वीडियों में नोरा ना सिर्फ कुकिंग करती बल्कि उसमें अपनी कला दिखा भी दिखाती रहती हैं। इस दौरान नोरा सेफ के साथ में ओपेन फायर कुकिंग करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि नोरा का ये वीडियो दुबई के Boulevard Point में स्थित टर्किश-मिडिल ईस्टर्न रेस्त्रां का है। नोरा ने अपनी इस मजेदार वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा- “शेफ @cznburak को लवली सरप्राइज के लिए थैंक्यू ……”