Placeholder canvas

दुबई में Lock-down के बीच एक शख्स ने अपनी बीवियों के लिए पुलिस से पूछा अजीब सवाल, मिला ये जवाब

कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी देशों ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। वहीं प्रशासन के लिए लोगों को लॉकडाउन नियम का पालन करवाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन इस लॉकडाउन के बीच दुबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

दरअसल, दुबई में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बेहद ही सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी को घर से बाहर आने की अनुमित नहीं है। वहीं लॉकडाउन के साथ दुबई पुलिस ने 24 घंटे के लिए पूर्ण बंदी अभियान भी शुरू किया है। इस पूर्ण बंदी के दौरन पुलिस बाहर जाने के लिए वन टाइम परमिट जारी किया है। इस परमिट के जरिये ही यहां के लोगों को बाहर जाने की अनुमित हैं। इसी के साथ दुबई पुलिस का एक अधिकारी रेडियो कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं और सवालों का जवाब दे रहे हैं। वहीं इस दौरान एक शख्स ने दुबई पुलिस से अजीबोगरीब सवाल पूछकर सबको हैरान कर दिया है।

2 10

लॉकडाउन के दौरान एक कॉलर ने दुबई पुलिस से पूछा कि उसके दो पत्नियां हैं, क्या उसे दोनों पत्नियों के घर के बीच आने जाने की परमिशन मिल सकती है। वहीं दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस अजीबोगरीब सवाल का बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया। दुबई में ट्रैफिक पुलिस के ब्रिगेडियर सैप मुहैर अल मजरूई ने इस सवाल के जवाब में कहा कि अगर वह दूसरी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता तो पूर्णबंदी उसके लिए एक अच्छा बहाना हो सकता है। गल्फ न्यूज के अनुसार, उन्होंने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी है कि उनसे पास इस तरह के तमाम मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि परमिशन सिर्फ उन्हें दी जा रही है, जिनके लिए बाहर जाना बहुत जरूर होगा।

आपको बता दें, इस समय कोरोना वायरस की वजह से सभी देशों में हाहाकार मचा हुआ है। सभी देशों की तरह दुबई में भी इस वायरस की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दुबई में बेहद ही सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। लेकिन इस लॉकडाउन के दौरन ही वन टाइम परमिट दिया गया है ये उन लोगों को दिया जाएगा जिनके लिए बाहर जाना बहुत जरूरी होगा।