Placeholder canvas

पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंडी, दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी किया गया रेड अलर्ट

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और सर्द हवाओँ के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को बुरा हाल है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में तापमान में और भी अधिक गिरावट हो सकती है। साथ ही 1 जनवरी से पहले कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है आम जनता को आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
तापमान में गिरावट के चलते इन छह राज्यों में जारी हुए रेड अलर्ट

a 1
इसी बीच तापमान में गिरावट के चलते देश के छह राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें, राजधानी दिल्ली और एनसीआर में साल 1901 के बाद इस बार सबसे अधिक ठंड दिसंबर में पड़ी है। यहां के लोधी रोड क्षेत्र में बीते शनिवार को सुबह 8:00 बजे तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसे इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है।

कैसा रहा उत्तर प्रदेश का हाल

cold and cool air 1484160182

बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो आज तड़के सुबह राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और गाजियाबाद में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहें।

ठंड की वजह से एक तरफ जहां आम लोगों को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है तो वहीं यातायात पर भी अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में जाने वाली ज्यादा ट्रेन अपने समय में काफी लेट चल रही हैं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है। हालांकि दूसरी तरफ प्रशासन का दावा है कि सर्द से बचने के लिए जगह जगह अलाव का इंतजाम सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं और जरूरमंदों को गर्म कपड़ें और कंबल बटवाएं जा रहे हैं।