Placeholder canvas

धोनी के भविष्य पर गांगुली बोले- कप्तान और कोच से माही ने कर ली होगी बात

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बल्लेबाज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य की योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनके फैंस लगातार उत्सुक रहते हैं। इसी बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने धोनी के भविष्य की योजनाओं के बारे में बयान देते हुए यह कहा कि उन्होंने अपने भविष्य को लेकर निश्चित तौर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ताओं से बात कर ली होगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से दूर हैं। ऐसे में उनके क्रिकेट करियर को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है। वहीं कई बार मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि वे जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, हालांकि यह खबरें लगातार अफवाह ही साबित हुई।

ms dhoni

एक कार्यक्रम के दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली से जब धोनी के भविष्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि,
“उसने कप्तान से बात की है और मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं से भी बात की होगी। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में बात करने के लिये यह कोई मंच है।”
महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों के पूल बांधते हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि, “धोनी जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है। यह धोनी का फैसला होगा कि वह क्या करना चाहता है। मैंने उनसे बात नहीं की है लेकिन वह चैम्पियन हैं। वह टीम इंडिया का चैम्पियन है। इस बात को आप जान लीजिए कि आपको एम एस धोनी जल्दी नहीं मिलेगा। लेकिन यह उन्हें तय करना है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं। यह उनका फैसला होगा।