Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी के साथ विवाद की खबरों को लेकर Gautam Gambhir ने दिया रिएक्शन

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) वैसे सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं मगर अपनी बात को बड़ी बेबाकी के साथ रखने के लिए मशहूर हैं। चाहे कोई भी मुद्दा हो गौतम गंभीर अपनी राय बिल्कुल खुले शब्दों में रखते हैं।

गौरतलब है कि कई मौकों पर बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की रणनीति और निर्णय लेने की भी आलोचना की है। इसी को लेकर दोनों के बीच खटास की अटकलें भी लगने लगी थीं।

हालांकि अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उनके और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बीच दरार के दावों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि वो पूर्व भारतीय कप्तान धौनी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जतिन सप्रू (Jatin sapru) के एक शो के दौरान कहा उनके दिल में महेंद्र सिंह धोनी के लिए बहुत सम्मान है। गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने कई दफा इस बारे में बातचीत भी की है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं यही बात किसी भी मंच पर बोलने के लिए तैयार हूं।

वक्त आने पर खड़ा होऊंगा धोनी के साथ

GAMBHIR DHONIपूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आगे कहा कि मुझे इस बात की जानकारी है कि धोनी को ऐसी कोई भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी मगर यह जब कभी भी उसे कोई जरूरत महसूस होगी मैं उसके साथ खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। मुझे पता है कि उसने देश के लिए क्या योगदान दिया है। क्रिकेटर होने के साथ-साथ उसने इंसान होने के करण भी इस देश के लिए काफी कुछ किया है।

गंभीर और धोनी दोनों रहे हैं विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी

gautam gambhir trophy 2011

महेंद्र सिंह धोनी के साथ गौतम गंभीर भी दो बार विश्वकप विजेता टीम इंडिया स्क्वायड का हिस्सा रहे हैं। और दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले में भारत के लिए मैच जिताऊ पारी भी खेली थी। गौतम गंभीर ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के विरुद्ध 75 रन बनाए थे।

जबकि उन्होंने साल 2011 की एकदिवसीय विश्वकप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में 122 गेंदों का सामना करते हुए 97 रन बनाए थे। हालांकि इस मुकाबले में वे शतक पूरा करने से 3 रन पीछे रह गए थे। जबकि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) ने सिक्स जड़कर भारत को वनडे विश्वकप में ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

gambhir..गौरतलब है भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम इंडिया के लिए तकरीबन 15 साल लंबे अपने कैरियर के दौरान 58 टेस्ट और 147 वनडेके अलावा 35 टी-20 मुकाबले भी खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 4154 रन और वनडे क्रिकेट में 5228 रन निकले हैं। दूसरी तरफ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में कुल 932 रन बनाए हैं।