Placeholder canvas

आईसीसी ने किया साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 का ऐलान, इन 3 भारतीय को मिली जगह, देखें लिस्ट

आईसीसी बीते साल 2022 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी। सोमवार को आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है। इस टीम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को प्रमुखता दी गई है। इस टीम में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है।

सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या और विराट कोहली भी इस टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आईसीसी द्वारा चुनी गई इस टीम की कप्तानी जोस बटलर करेंगे। जोस बटलर के नेतृत्व में टीम ने साल 2022 का t20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

आईसीसी की टीम में भारत के तीन खिलाड़ी, इंग्लैंड के दो खिलाड़ी, पाकिस्तान के 2 प्लेयर जबकि श्रीलंका, ऑनलाइन और जिंबाब्वे की एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। भारतीय टीम के दो बल्लेबाज और एक हरफनमौला खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

आईसीसी पुरुष t20 अंतरराष्ट्रीय टीम ऑफ द ईयर 2022

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर) -इंग्लैंड, विराट कोहली (भारत), हार्दिक पांड्या(भारत), विराट कोहली(भारत), मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान), सिकंदर रजा (जिंबाब्वे), ग्लेन फिल्लिप्स (न्यूजीलैंड), वानिंदू हसारंगा (श्रीलंका), (सैम करेन इंग्लैंड), जोश लिटिल (आयरलैंड), हैरिस रऊफ(पाकिस्तान)।

साल 2022 में T20 में सबसे अधिक रन बनाए हैं सूर्य ने

आपको बताते चलें कि भारत की स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बीते साल 2022 में भारत के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर में टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने साल 2022 में कुल 31 टी-20 मुकाबले खेलकर 1164 रन जोड़े हैं। पिछले साल इन के बल्ले से 200 तक भी t20 फॉर्मेट में आए थे।

ये भी पढ़ें : भारतीय गेंदबाजों ने उड़ाई न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की धज्जियां, 15 रन पर सीधे पवेलियन पहुंचे 5 खिलाड़ी

इन खिलाड़ियों ने आईसीसी महिला टीमें बनाई जगह

एक तरफ जहां आईसीसी की पुरुष की टीम में विराट कोहली हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार जगह बनाने में कामयाब रहे तो वहीं दूसरी तरफ आईसीसी विमेंस टीम ऑफ द ईयर में कुल 4 इंडियन प्लेयर जगह बनाने में कामयाब रही है। टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधाना, रिचा घोष और रेणुका सिंह शामिल हैं।

आईसीसी विमेन t20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2022 में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट

स्मृति मंधाना (भारत), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफी डिवाइन (कप्तान, न्यूजीलैंड),ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया),ताहिला मेक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), निदा डार (पाकिस्तान),दीप्ति शर्मा (भारत),ऋचा घोष (विकेटकीपर, भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), इनोका राणावीरा (श्रीलंका) और रेणुका सिंह (भारत)।

ये भी पढ़ें : IND vs NZ: रोहित शर्मा के इस मास्टरस्ट्रोक से भारत को मिली एतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी करारी मात