Placeholder canvas

IND vs AFG मैच में बने 15 एतिहासिक रिकाॅर्ड, भुवनेश्वर कुमार ने किया कमाल तो विराट कोहली ने रचा इतिहास

IND vs AFG: भारत ने आज एक तरफा मैच में अफगानिस्तान को 101 रन से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की मदद से 212 रन बनाए।

वहीं भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने केवल 4 रन दे कर 5 विकेट लिए। जिससे अफगानिस्तान की पूरी टीम बैकफुट पर आ गई। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर के अंत में केवल 111 रन बना पाई। पर सबसे खास रहा विराट कोहली का शतक जो लगभग 3 साल के बाद आया।

IND vs AFG मैच में बने 15 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड पर एक नज़र

1.विराट कोहली ने आज लगभग 3 साल के इंतजार के बाद शतक लगाया। ये अंतराष्ट्रीय स्तर में उनका 71वां शतक है।

2. ये विराट कोहली का पहला टी20I शतक था।

3. विराट कोहली ने आज भारत के लिए टी20I में सर्वाधिक स्कोर दर्ज किया।

4. विराट ने आज टी20I में 3500 रन पूरे किए।

5. विराट ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 250 छक्के पूरे किए।

6. विराट ने आज टी20I में 100 छक्के पूरे किए।

7. विराट कोहली के नाम एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन हैं।

8. भारत के नाम एशिया कप में अब भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

9. एशिया कप 2022 में पहली बार भारतीय सलामी बल्लेबाज ने शतकीय साझेदारी की।

10. विराट कोहली के नाम अब टी20I में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर है।

11. विराट कोहली के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का खिताब है। उन्होंने 6 बार ये खिताब जीता हैं।

12. भुवनेश्वर ने आज टी 20I में अपने कैरियर का बेस्ट स्पेल फेंका। जिसमें उन्होंने केवल 4 रन दे कर 5 विकेट लिए।

13. भुवनेश्वर के नाम अब टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

14. T20Is में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े

6/7 दीपक चाहर बनाम बाण
6/25 युजी चहल बनाम इंग्लैंड
5/4 भुवनेश्वर कुमार बनाम AFG

15. विराट कोहली ने नाम अब टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा और के एल राहुल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा सेंचुरी है।