Placeholder canvas

IND vs ENG: तीसरे टी20 में बने कुल 14 रिकाॅर्ड, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, एक साथ बना डाले कई कीर्तिमान

IND vs ENG: इंग्लैंड ने आखिरी टी20I मैच में भारत को 17 रन से मात दी। इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 2-1 से अपने नाम की। रोहित शर्मा को आखिरकार बहुत समय बाद बतौर कैप्टन हार का सामना करना पड़ा।

आज के मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. इंग्लैंड ने आज भारत के खिलाफ अपना हाईएस्ट टी 20I स्कोर दर्ज किया।

2. इंग्लैंड के खिलाड़ी मोइन अली आज गोल्डन डक पर आउट हुए। इंग्लैंड का कम से काम एक खिलाड़ी इस सीरीज में हर मैच में गोल्डन डक पर आउट हुआ है।

3. डेविड मलान ने आज टी20I में अपना 12वा अर्धशतक लगाया।

4. T20I में सर्वाधिक 200+ स्कोर

21: भारत
15: दक्षिण अफ्रीका
14: ऑस्ट्रेलिया
14 : इंग्लैंड

5. विराट कोहली टी 20I में 300 चौके लगाने से अब केवल 1 चौका दूर है।

6. सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर की साझेदारी (119) – टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी चौथी विकेट की साझेदारी है।

7. सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38+ के औसत और 171+ के स्ट्राइक रेट के साथ 500 रन पूरे किए हैं।

8. सूर्यकुमार यादव ने आज टी 20I क्रिकेट में अपने 50 चौके पूरे किए।

9. सूर्यकुमार यादव टी 20I में शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले ये उपलब्धि रोहित शर्मा, के एल राहुल, सुरेश रैना और दीपक हुड्डा ने हासिल की है।

10. सूर्यकुमार यादव केएल राहुल और रोहित शर्मा के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20I शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं।

11. सूर्यकुमार यादव के नाम T20I अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में नंबर 4 पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज हो गया हैं।

12. पिछले तीन सालों ने भारत ने चेस करते हुए ये केवल दूसरा मैच हारा है। 20 में से 18 में भारत ने दूसरे बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है।

13.  अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोहित शर्मा की लगातार 19 जीत के बाद विनिंग स्ट्रीक टूटी।

14. इसी के बाद बतौर कप्तान रोहित शर्मा को टी20I में लगातार 14 जीत के बाद हार मिली।