Placeholder canvas

सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, भारत vs न्यूजीलैंड के बीच बने 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड

भारत vs न्यूजीलैंड: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में 65 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 191 रन लगाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव 111* का अहम योगदान रहा। सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए केवल 51 गेंदों पर इतने रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम के लिए केन विलियमसन के अलावा कोई भी खिलाड़ी कमाल नहीं कर पाया। केन ने 52 गेंदों पर 61 रन बनाए। साथ ही गेंदबाजी में ऑल राउंडर दीपक हुड्डा ने कमाल किया। उन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए।

भारत vs न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में बने कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. आज भारत ने इस कैलेंडर वर्ष में अपना 62वा अंतराष्ट्रीय मैच खेला। ये किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा हैं।

2. लगातार दो मैचों में भारत के दो खिलाड़ी हिट विकेट पर आउट हुए हैं। ऐसा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है जब एक ही टीम के खिलाड़ी लगातार दो मैच में हिट विकेट हुए हैं। आज के मैच में श्रेयस अय्यर और इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या हिट विकेट हुए थे।

3. एक ही कैलेंडर ईयर में टी 20I में दो शतक लगाने वाले सूर्यकुमार विश्व के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आज से पहले केवल रोहित शर्मा 2018 में ऐसा कर पाए थे।

4. एक ही साल में टी 20I में बतौर नॉन ओपनर 1000 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

5. सूर्यकुमार के 111* रन न्यूजीलैंड के खिलाफ ये टी20I में किसी भी भारतीय द्वारा हाईएस्ट स्कोर था।

6. टीम साउथी ने टी20I क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक ली। उनके नाम अब टी20I में मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैट्रिक हैं।

7. सूर्यकुमार यादव के दोनो ही शतक 200 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से आए हैं।

8. ऋषभ पंत टी 20I में 20 वी बार सिंगल डिजिट में आउट हुए हैं।

9. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 10 में से 9 टी20I भारत ने जीते हैं।

10. दीपक हुड्डा ने आज अपने कैरियर का बेस्ट स्पेल फेंका। उन्होंने 10 रन दे कर 4 विकेट लिए।

ये भी पढे़ं- IND vs NZ: सूर्या ने बल्ले से बरपाया कहर तो हुड्डा ने झटके 4 विकेट, भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया