Placeholder canvas

IND vs SA: दूसरे T20 में बने कुल 18 एतिहासिक रिकाॅर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास तो रोहित शर्मा ने किया कमाल

IND vs SA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 16 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज में अजय बढ़त हासिल कर ली है।

आज इस हाई स्कोरिंग मैच में तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए। दो भारतीय खिलाड़ियों ने और एक साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने। साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर ने एक शानदार शतक लगाया। डेविड मिलर और क्विंटन डि कॉक के बीच 90 गेंदों पर 174 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच हुए दूसरे टी20 मैच में बने कुल 18 एतिहासिक रिकाॅर्ड 

1. आज हुए मैच में भारत ने आखिरी 6 ओवर में 104 रन बनाए।

2. भारत का ये स्कोर (237/3) टी 20I इतिहास में किसी भी टीम द्वारा चौथा हाईएस्ट स्कोर है।

3. विराट कोहली टी 20 में 11,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।

4. अगर गेंदों की बात करे तो सूर्यकुमार टी 20I में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से इतने रन बनाए है।

5. बतौर कप्तान इस कैलेंडर ईयर में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के है।

6. रोहित शर्मा ने आज अपना 400 वा टी20 मैच खेला। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।

7. सूर्यकुमार यादव एक ही कैलेंडर ईयर में टी20I में 50 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

8. एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए 500+ T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी

2 बार – रोहित (2018, 2022)*
1 बार – सूर्यकुमार (2022)
1 बार – धवन (2018)
1 बार – कोहली (2016)

9. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा अभी तक दोनो मैच में डक पर आउट हुए।

10. आज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच T20I में भारत के लिए सबसे तेज 100 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने आज 42 गेंदों पर की 102 रन की साझेदारी की।

11. एक कैलेंडर वर्ष में 150+ की स्ट्राइक रेट से अधिकतम 50+ स्कोर

7 – सूर्यकुमार यादव (2022)*
7 – मोहम्मद रिजवान (2021)
5 – एडेन मार्कराम (2021)
5 – जोस बटलर (2021)
5 – रोहित शर्मा (2021)

12. सूर्यकुमार 250+ की स्ट्राइक रेट के साथ टी20I में दो 50+ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय हैं

261.53 एसआर बनाम हांगकांग
277.27 एसआर बनाम दक्षिण अफ्रीका*

13. विराट कोहली के नाम टी20I के डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन (901), सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (191) और सबसे ज्यादा छक्के (47) हैं।

14. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पिछले 5 मैचों में तीसरे बार 100+ रन की साझेदारी की।

15. पहली बार अर्शदीप सिंह ने टी20I मैच में 50 से ज्यादा  रन दिए है। आज हुए मैच में उन्होंने 62 रन दिए।

16. भारत ने पहली बार साउथ अफ्रीका को भारत में टी20I सीरीज में मात दी हैं।

17. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान लगातार 10वी सीरीज जीत दर्ज की।

18. रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज में सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।