Placeholder canvas

IND vs SA: तीसरे T20 में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड, रोहित शर्मा के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20I के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत को 49 रन से हार का सामना करना पड़ा। आज भारत की टीम ने एक एक्स्ट्रा गेंदबाज के साथ खेला। बावजूद इसके साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर 227 रन लगाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 178 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए तीसरे टी20I मैच में बने कुल 12 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. भारत के लिए T20I में 200+ स्ट्राइक रेट के साथ 30+ रन सबसे ज्यादा बार

6 – युवराज सिंह
6 – हार्दिक पांड्या
6 – रोहित शर्मा
5 – दिनेश कार्तिक*

2. इस श्रृंखला में गोल्डन डक और दो बॉल डक में आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रोसौव ने 48 गेंदों में 100 रन बनाए।

3. ये रिले रोसौव की मेडन टी 20I सेंचुरी थी।

4. इस शृंखला में क्विंटन डि कॉक ने लगातार दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली।

5. क्विंटन डी कॉक ने T20I अंतर्राष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बन गए हैं।

6. मोहम्मद सिराज ने आज टी20I में अपना पहला चौका लगाया।

7. दीपक चाहर ने आज नंबर 9 पर खेलते हुए भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाए।

8. आज 9वें विकेट के लिए दीपक चाहर और उमेश एक बीच भारत के लिए टी2I इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप हुई। दोनो के बीच 48 रन की साझेदारी हुई।

9. ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ने बैक टू बैक दो टी 20I मैच में 200 से ज्यादा रन दिए है। उससे पहले 2009 में भारत की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो मैच में 200 प्लस रन दिए थे।

10. रोहित एक नाम टी 20I इतिहास में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट स्कोर है।

11. रोहित शर्मा पहले भारतीय है जो टी20I में 10 बार डक पर आउट हुए हैं।

12. भारत में भारत के खिलाफ टी 20I में सबसे बड़ी जीत

49 रन- साउथ अफ्रीका🇿🇦 इंदौर में, आज
47 रन – न्यूजीलैंड🇳🇿 नागपुर में, 2016
40 रन – न्यूजीलैंड🇳🇿 राजकोट में, 2017