Placeholder canvas

IND vs SA: पहले ODI में बने कुल 12 रिकॉर्ड, संजू सैमसन ने किया कमाल तो शुभमन गिल ने रचा इतिहास

भारत को आज पहले ओडीआई में साउथ अफ्रीका ने 9 रन से मात दी। आज बारिश के कारण ये मैच 40ओवर का हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 40ओवर में 249 का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। भारत की टीम अंत में केवल 240 रन बना पाई।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए। उन्होंने 63 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी एक अच्छी पारी खेली उन्हीं भी केवल 37 गेंदों पर 50 रन बनाए। पर भारत की टीम फिर भी जीतने से 9 रन दूर रह गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी निगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

आज के मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड 

1. पिछले 5 ओडीआई इनिंग में ये श्रेयस अय्यर का चौथा अर्धशतक था।

2. शुभमन गिल ने आज ओडीआई में अपने 500 रन पूरे किए। उनके ये रन 10 पारियों में आए हैं।

3. शुभमन गिल सबसे कम इनिंग में 500 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। आज उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ा।

4. श्रेयस अय्यर ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 250 चौके पूरे किए।

5. तबरेज शमशी ने आज ओडीआई क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे किए।

6. डेविड मिलर अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के पूरे करने से केवल एक छक्का दूर हैं।

7. आज ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई ने ओडीआई में डेब्यू किया।

8. सबसे तेज 500 रन तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज

टेस्ट – विनोद कांबली
वनडे – शुभमन गिल*
टी20ई – केएल राहुल

9. आज संजू सैमसन ने भारत में पहली बार ओडीआई खेला। भारत में अपने पहले ही ओडीआई में उन्होंने अर्धशतक लगाया।

10. बारिश के कारण आज मैच केवल 40 ओवर का खेला गया।

11. एकदिवसीय पारी में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन:

89 – तबरेज़ शम्सी बनाम भारत, आज
84 – कुलदीप यादव बनाम न्यूजीलैंड, 2020
84 – कुलदीप यादव बनाम इंग्लैंड, 2021

12. ये संजू सैमसन का ओडीआई में हाईएस्ट स्कोर है, आज से पहले उन्होंने ओडीआई में सबसे ज्यादा 55 रन बनाए थे।