Placeholder canvas

IND vs NZ: अगर नहीं हुआ होता ऐसा तो न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी आसानी से टीम इंडिया जीत जाती पहला टी20 मुकाबला

IND vs NZ: ओडीआई में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया को आज पहले टी 20I में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया  को 21 रन से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 176 रन बनाए जबकि भारत की टीम 20 ओवर में अंत में केवल 155 रन बना पाई।

वॉशिंगटन सुंदर ने लिए दो विकेट, न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड को उनके दोनों ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई। डेवोन कन्वे ने जहां अर्धशतक लगाया।

वहीं अंत ओवरों में डेरिल मिशेल ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगा न्यूजीलैंड को एक बहुत मजबूत स्तिथि पर ला दिया। उन्होंने 30 गेंद पर 59* रन बनाए। जिसमें 5 छक्के शामिल है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिए। उन्होंने दो विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के बाद 6वें नंबर के बल्लेबाज ने उठाया जीत का बीड़ा, अंत तक डटा रहा, फिर भी नहीं दिला सका जीत

अगर अर्शदीप ने 18वें ओवर में नहीं खेली होती 5 डॉट गेंद तो मैच अपने नाम कर सकता था भारत

जवाब में बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया की टीम का टॉप ऑर्डर एक दम ढेर हो गया। शुभमन गिल 7, ईशान किशन 4 तो राहुल त्रिपाठी शून्य पर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने कुछ लड़ाई लड़ी पर वह काफी नहीं था। इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। दूसरी तरफ वॉशिंगटन सुंदर टिके रहे।

उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से काफी हद तक भारत की वापसी भी करवाई। वॉशिंगटन 18 गेंद पर 29* रन बना कर क्रीज पर थे। भारत को जीत के लिए 18 गेंद पर 50 रन की जरूरत थी।

पहली ही गेंद पर कुलदीप यादव का विकेट गिरा। उसी बाद अर्शदीप सिंह आए और उन्होंने लगातार पांच डॉट गेंद खेल दी। अगर इसमें से तीन गेंद भी वॉशिंगटन को मिल जाती तो गेम का रुख कुछ और होता।

क्योंकि इसके अगले ओवर में सुंदर ने केवल 5 गेंद पर 15 रन बनाए। भारत अंत में 21 रन से ये मैच हारी अगर 18वें ओवर में अर्शदीप वह 5 डॉट गेंद नहीं खेलते तो भारत की टीम ये मैच वॉशिंगटन के शानदार प्रदर्शन से जीत भी सकती थी। वॉशिंगटन ने केवल 28गेंद पर 50 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल थे।

ये भी पढ़ें-Ind vs NZ: पहले T20 में बने कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड