Placeholder canvas

भारत के पास रोहित शर्मा जैसा धाकड़ बल्लेबाज, बल्ले से मचाता कहर, जल्द मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक समय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लाजवाब रहे थे। हाल में तो वह कुछ खास फॉर्म में नहीं है पर इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

अब कम से कम रेड बॉल क्रिकेट में तो भारत को उनके जैसा एक खिलाड़ी मिल गया हैं। हाल में बांग्लादेश A के खिलाफ भारत A की कप्तानी कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन में उनकी छवि नज़र आती हैं।

बांग्लादेश A के खिलाफ खेली शानदार परियां, जड़े लगातार दो शतक

हाल में ही बांग्लादेश A के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच में अभिमन्यु ईश्वरन के बल्ले से लगातार दो शतक आए हैं। पहले मैच में जहां उन्होंने 141रन बनाए। वहीं दूसरे मैच में उनके बल्ले से शानदार 157 रन आए हैं।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के अलावा बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकता है ये धाकड़ गेंदबाज, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल

इतना ही नहीं उससे ठीक पहले विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने शतक लगाया था। जो दर्शाता है कि रेड गेंद क्रिकेट के साथ साथ वह व्हाइट गेंद क्रिकेट में भी अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। अभिमन्यु रोहित की तरह ही बल्ले से कहर मचाते हैं। वह कही न कहीं पुराने रोहित की याद दिलाते हैं।

बेहतरीन है अभिमन्यु ईश्वरन के आंकड़े, बल्ले से मचाते हैं कहर

अभिमन्यु के आंकड़ों की बात करे तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 78 मैचों में 5576 रन हैं। इसमें उनका एवरेज 45 से भी ऊपर का हैं। इतना ही नहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 18 शतक और 23 अर्धशतक हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 233 हैं।

वहीं लिस्ट A में भी उनके आंकड़े बेहतरीन हैं। 78 मैचों में उनके नाम 46 की औसत से 3376 रन हैं। जिसमें 7 शतक और 21 अर्धशतक हैं। जल्द ही ये खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू करता नज़र आ सकता हैं। रोहित जैसा ये खिलाड़ी आने वाले समय में भारत के लिए कई कमाल की परियां खेल सकता हैं। उनमें ऐसा खेल खेलने की क्षमता भरपूर नज़र आती हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: टीम इंडिया में एंट्री के लिए तैयार ये धाकड़ बल्लेबाज, घरेलू टूर्नामेंट में ठोक चुका 194 छक्के और 755 चौके