Placeholder canvas

मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, अमेरिका की 1 हज़ार कंपनियों को दिया चीन से भारत आने का ऑफर

कोरोना वायरस की वजह से देश के सभी राज्यों को लॉकडाउन कर रखा है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी सेक्टर का काम रुक गया है। जिसकी वजह से भारत को कोरोना के साथ-साथ मंदी का भी सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं इस बीच खबर है कि इस लॉकडाउन के बीच एक बड़ा फायदा मिलने की संभवाना है।

दरअसल, चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर की सभी कंपनियां चीन के बजाय किसी और देश में अपनी कंपनी की शुरुआत करने की सोच रही है। वहीं इस बीच मोदी सरकार अमेरिका की 1000 कंपनियों को भारत बुलाने की योजना बना रही है। सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी कंपनियों से अप्रैल में संपर्क किया गया है और अभी तक 550 कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया जा चुका है।

pm modi and trump

इन 1000 कंपनियों में कई मेडिकल डिवाइस कंपनी एबांट लैबोरेट्रीज, फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, टेक्सटाइल्स, लेदर, ऑटो पार्ट्स कंपनियां हैं। वहीं भारत सरकार इन सभी कंपनियों को भारत में अपनी कंपनी की शुरुआत करने के लिए कह रही हैं साथ भारत सरकार इन्हें कह रही है कि अगर आप चीन के बजाए हमारे देश में कंपनी की शुरुआत करते है तो आपको कई सारी रियायते दी जाएंगी।

अमेरिका इस कोरोना वायरस महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार मनाता है। वहीं ट्रम्प कई बार इस वायरस को चीनी वायरस भी कह चुके हैं। वहीं इस वजह से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार बढ़ सकता है और इसका फायदा भारत को मिल सकता है। वहीं अभी तक विदेशों की कई सारी कंपनियां चीन को छोड़कर किसी और जगह का रुख कर चुकी है।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के कारण अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 36 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस लॉक डाउन की वजह से सभी सेक्टर का काम रुक गया है।