Placeholder canvas

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए शिखर धवन, देखें वीडियो

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में धवन को यह सम्मान दिया गया है। शिखर धवन के साथ ही अन्य भारतीय एथलीटों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस बार शिखर धवन सहित कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। अगर बात करें इन 35 एथलीटों की तो इसमें सबसे ज्यादा एथलीट टोक्यो ओलंपिक 2020 और पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को भी मिला अर्जुन पुरस्कार

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ ही शूटर अभिषेक वर्मा, कबड्डी खिलाड़ी संदी नरवल, महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी वंदना कटारिया, मोनिका और पैरा बैडमिंटन के प्लेयर सुहास यतिराज शामिल हैं। बता दें कि सुहॉस यतिराज यूपी के रहने वाले हैं और वह मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इतनी मिलती है पुरस्कार राशि

arjun purushkar

आपको बता दें कि भारत में खेल पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दिए जाते हैं। मेजर ध्यानचंद की जयंती अगस्त माह की 29 तारीख को मनाई जाती है। मगर इस बार 29 तारीख को यह पुरस्कार ना देकर अब दिए जा रहे हैं क्योंकि अगस्त माह में पैरालंपिक खेलों का आयोजन हो रहा था।

ऐसे में पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी खेल पुरस्कारों से वंचित हो जाते। इसी के कारण इन पुरस्कारों को अब सबके साथ दिया जा रहा है। बात करें अगर इन पुरस्कारों की राशि की तो खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ी को 25 लाख रूपए का नगद पुरस्कार और एक पदक दिया जाता है।

जबकि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए का नगर पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए इस पुरस्कार समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।