Placeholder canvas

262 के स्ट्राइक रेट से एमएस धोनी ने 8 गेंद में जड़ दिए 21 रन, बना डाला ये बड़ा रिकाॅर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम में एक मुकाबले में आमने-सामने थी। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 8 गेंदों का सामना करते हुए 21 रनों की छोटी सी पारी के दौरान एक चौका और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। महेंद्र सिंह धोनी का 21 रन की इस पारी के दौरान 262 के स्ट्राइक रेट रहा। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स स्कोर बोर्ड पर 208 रन लगाए थे।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) अपनी इस इनिंग्स के साथ कप्तान के तौर पर T20 क्रिकेट में व्यक्तिगत 6000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वह अब विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद इस मामले में नंबर दो पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें तो टॉप 3 में तीनों इंडियन प्लेयर ही हैं।

T20 फॉर्मेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन (अंतरराष्ट्रीय लीग मुकाबले)

ms hit

T20 फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) 6451 रनों के साथ टॉप पर हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज और मौजूदा सत्र में चेन्नई की कमान संभाल रहे एम एस धोनी 6013 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है, नंबर 3 पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम आता है जिन्होंने अब तक एक कप्तान के तौर पर 4764 रन बनाए हैं। वही इस लिस्ट में एरोन फिंच (Aaron finch) 4603 रनों के साथ चौथे नंबर पर है।

5 हज़ार रन पूरे करने में सिर्फ 91 दूर है धोनी

MS Dhoni

आपको मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 5000 रन पूरे करने से महज 91 रन पीछे हैं। अब तक उन्होंने इस बड़ी लीग में कुल 231 मुकाबले खेलकर 4909 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं एमएस धोनी (MS Dhoni) अब तक 226 छक्के भी लगा चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग में 236 मुकाबले खेलकर 39.27 की औसत के साथ अब तक 4909 रन बना चुके हैं।

गौरतलब है कि रविवार को खेले गएदिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मुकाबले में CSK की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। सीएसके के लिए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज डेवोन कन्वे (Devone Convey) ने सर्वाधिक 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और पांच छक्के भी लगाए थे।

जबकि उनके साथी ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। वहीं, अंत में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नॉटआउट रहते हुए सिर्फ 8 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17 ओवर 4 गेंदों पर अपने सभी विकेट खोकर 117 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी। ऐसे में उसे 91 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली का बुरा दौर जारी, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन; सीजन में तीसरी बार हुए गोल्डन डक आउट