Placeholder canvas

IPL 2022: कोहली- धोनी से ज्यादा है ईशान, पंत और जडेजा की सैलरी, जानिए किसे मिलेगी कितनी रकम

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की शुरुआत होने में बस चंद दिनों का ही समय शेष रह गया है। 26 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होनी है। ऐसे में सभी 10 टीमे आईपीएल खेलने की तैयारियों में जुटी है।

आइए इससे पहले आपको बताते हैं आईपीएल साल 2022 में विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत सहित कई अन्य बड़े खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में।

Mega Auction में इन फ्रेंचाइजियों ने खर्च की थी तगड़ी रकम

liyam livi..2

आईपीएल (IPL) 2022 की मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने कई दिग्गज खिलाड़ी खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च की थी।

प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) की मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा था। जबकि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को 9.25 करोड़।

अभी तक एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेलने वाले शाहरुख खान को 9 करोड़ में, जॉनी बेयरस्टो को 6.25 करोड़ में, शिखर धवन को 8.25 करोड़ और राहुल चाहर को अपनी टीम में जोड़ने के लिए 5.25 करोड़ रुपए की बड़ी रकम खर्च की थी। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान मयंक अग्रवाल को 14 करोड रुपए में टीम में बरकरार रखा था।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने भी मेगा ऑक्शन में सभी को था चौंकाया

KL Rahul

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल (Kl Rahul) को 17 करोड रुपए की भारी-भरकम राशि देकर ड्राफ्ट के जरिए टीम में जोड़ा था। इसके अतिरिक्त rp-sg ग्रुप की इस फ्रेंचाइजी ने युवा तेज गेंदबाज आवेश खान(आवेश khan) के लिए 10 करोड़ों रुपयों की भारी-भरकम राशि खर्च की थी।

जबकि विदेशी खिलाड़ी जेसन होल्डर के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 8.75 करोड़, पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कुणाल पांड्या के लिए 8.25 करोड़ , विदेशी खिलाड़ी मार्क वुड के लिए 7.50 करोड़,

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के लिए 6.75 करोड़ रुपए नीलामी के जरिए खर्च किए थे। दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया के दिग्गज मार्कस स्टोइनिस को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इस फ्रेंचाइजी है 9.20 करोड़ रुपए की बड़ी रकम चुकाई थी।

IPL 2022 में खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी यहां पर देखें

1-केएल राहुल (17 करोड़ रुपए), लखनऊ सुपरजाइंट्स।

2- रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपए), मुंबई इंडियंस।

3-रविंद्र जडेजा(16 करोड़ रुपए), चेन्नई सुपर किंग्स।

4- ऋषभ पंत-(16 करोड़ रुपए), दिल्ली कैपिटल्स।

5- हार्दिक पांड्या(15 करोड़ रुपए), गुजरात टाइटंस।

6- विराट कोहली (16 करोड़ रुपए), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

7- महेंद्र सिंह धोनी,(12 करोड़ रुपए), चेन्नई सुपर किंग्स।