Placeholder canvas

IPL 2022: ऑक्शन के बाद अब इन टीमों को है लीडर की तलाश, ये खिलाड़ी कप्तान बनने की रेस में हैं शामिल

IPL 2022: बेंगलुरु में 2 दिनों तक चली आईपीएल के लिए मेगा नीलामी रविवार को खत्म हो गई। साल 2022 के आईपीएल में शिरकत करने के लिए तैयार सभी 10 टीमों ने बहुत सारा पैसा खर्च करके अपने मन मुताबिक खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा है। मगर अभी कुछ ऐसी टीमें हैं जिन्हें कप्तान की तलाश है। ऐसी टीमों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स टीमें शामिल हैं।

1-कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders)

sreyas3 tr

ऐसा कहा जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल के अगले सत्र के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर सकती है। हाल ही में संपन्न हुए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ की रकम देकर खरीदा है।

2-रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore)

Glenn Maxwell

दूसरी तरफ विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु भी कप्तान तलाशने की तैयारी कर रही है। माना ऐसा जा रहा है कि आरसीबी अपने रिटेन किए गए खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को नया कप्तान चुन सकती है। पिछले आईपीएल सीजन के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

3-पंजाब किंग्स (Punjab Kings (PBKS)

1 26

पंजाब किंग्स भी उन टीमों में शामिल है। जिनके पास कप्तान नहीं है। पंजाब किंग्स की टीम ने भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को ऑक्शन में 8.25 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है। ऐसी में प्रीति जिंटा के मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स की टीम शिखर धवन को अपना अगला कप्तान बना सकती हैं।

4-चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

MS DHONI IPLमीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी साल 2022 के इस सत्र में कप्तानी से अलग हो सकते हैं। उनकी जगह पर सीएसके की फ्रेंचाइजी 16 करोड़ में रिटेन किए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बना सकती है। मगर स्पष्ट कर दें इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

5-दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

rp

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत अगले सत्र में भी करते दिखाई देंगे। दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ही दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर रहे हैं।

ऋषभ पंत की अगुवाई में साल 2020 के आईपीएल में दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची थी। जहां उसे मुंबई की हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल की टीम ने साल 2022 के आईपीएल के लिए 16 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया है।

6-राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals)

samson

आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम की कमान संजू सैमसन के हाथों में ही रहेगी। इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

7-मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

1 4

आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस अब तक कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में एक बार फिर यह फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा की अगुवाई में साल 2022 का आईपीएल टूर्नामेंट खेलने उतरेगी। रोहित शर्मा को रिटेन करने के लिए मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने कुल 16 करोड़ रुपए चुकाए हैं।

8-सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad)

kane vil tr 1 nov

साल 2016 का आईपीएल खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई साल 2022 के आईपीएल टूर्नामेंट में केन विलियमसन करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने इस कीवी खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए कुल 14 करोड़ रुपए चुकता किए हैं।

9-लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Supergiants)

KL Rahul

केएल राहुल टीम इंडिया का बड़ा नाम है। इन्होंने हाल ही के दिनों में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया की रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में वनडे सीरीज में कमान संभाली थी। हालांकि,टीम इंडिया को वनडे सीरीज में कड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

मगर अब इस खिलाड़ी को आईपीएल में पहली बार कदम रख रही लखनऊ सुपर्जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने अपना नया कप्तान घोषित किया है। केएल राहुल को इस फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी से पहले ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। इसके लिए उन्हें 17 करोड़ रुपए में खरीदा था।

10-गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans)

hardik pandya gt

लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरह ही गुजरात टाइटंस की टीम का भी साल 2022 का आईपीएल पहला आईपीएल टूर्नामेंट होगा। गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के जरिए भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को खरीदकर उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया है।ऑलराउंडर खिलाड़ी पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल था।