Placeholder canvas

राहुल त्रिपाठी ने किया कमाल तो नीतीण राणा ने रचा इतिहास, SRH vs KKR मैच में बने कुल 11 रिकाॅर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच हुए मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 7 विकेट से जीत लिया।

इसी के साथ हैदराबाद ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। आज के मैच के स्टार रहें टी नटराजन, उमरान मालिक, राहुल त्रिपाठी और एडेन मारक्रम। नटराजन ने जहां तीन विकेट लिए। वहीं उमरान मालिक ने आज दो विकेट लिए। राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आज केवल 37 गेंद पर 71 रन बनाए वहीं मारक्रम ने केवल 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की तरफ से आंद्रे रसल ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए केवल 25 गेंदों पर 49 रन बनाए साथ ही गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी अपने नाम किए।

SRH vs KKR के बीच मैच में कुल 11 रिकॉर्ड बने, आइए डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. केन विलियमसन ने आज आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। SRH के लिए 2000 रन बनाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले शिखर धवन और डेविड वार्नर ने ये उपलब्धि हासिल की है।

2. नीतीश राना ने आज KKR के लिए अपने 1500 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह पांचवे बल्लेबाज बने। उनसे पहले गौतम गंभीर, यूसुफ पठान, रोबिन उथप्पा और आंद्रे रसल ऐसा कर चुके है।

3. नीतीश राना ने आज आईपीएल 2022 में अपना पहला अर्धशतक लगाया।

4. श्रेयस अय्यर ने आज आईपीएल में अपने 2500 रन पूरे किए।

5. राहुल त्रिपाठी ने आज आईपीएल में 150 चौके पूरे किए।

6. राहुल त्रिपाठी ने आज आईपीएल में अपने 1500 रन पूरे कर लिए।

7. राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल 2022 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उनका ये अर्धशतक 21 गेंदों पर आया।

8. आज के मैच की सबसे तेज गेंद उमरान मालिक ने डाली। उन्होंने 150.1 kph की गति से गेंद फेंकी।

9. एडेन मारक्रम ने आज आईपीएल 2022 में अपना पहला अर्धशतक लगाया।

10. आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच हारने के बाद लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

11. आज के इस मैच मैच में कुल 19 छक्के और 28 चौके लगे।