IND vs AUS: केएल राहुल ने किया कमाल तो मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, पहले ODI में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड
IND vs AUS: केएल राहुल ने किया कमाल तो मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, पहले ODI में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आज पहले ओडीआई में हरा कर तीन मैच की ओडीआई सीरीज में बढ़त बना ली है। आज भारत की कप्तानी रोहित शर्मा की गेर मौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने करी।

ये पहली बार था जब हार्दिक भारत की ओडीआई टीम के कैप्टन बने। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। भारत ने ये लक्ष्य 5 विकेट के नुकसान में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से के एल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में बने कुल 12 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. एक भारतीय द्वारा 30 3-विकेट हॉल तक पहुँचने के लिए ली गई सबसे कम ODI पारियाँ

87 पारियां – मोहम्मद शमी*
120 पारियां – अजीत आगरकर
177 पारियां – जहीर खान
186 सराय – जवागल श्रीनाथ

2. आज रविंद्र जडेजा ने अपना 300 अंतराष्ट्रीय मैच खेला।

3. सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हुए।

4. मोहम्मद सिराज ने पिछले 20ओडीआई मैच में 41 विकेट लिए है।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: हार्दिक पांड्या के इस मास्टरस्ट्रोक से भारत को पहले वनडे में मिली शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात

5. पुरुषों की वनडे पारी में ऑस्ट्रेलिया को समेटने में भारत द्वारा लिए सबसे कम ओवर :-

35.4 ओवर – वानखेड़े में, आज
35.5 ओवर – इंदौर, 2001 में
37.5 ओवर – पर्थ में, 1991
38.2 ओवर – चेम्सफोर्ड, 1983 में

6. व्हाइट गेंद क्रिकेट में मिचल स्टार्क ने पहली बार विराट कोहली को आउट किया है। वह अभी तक व्हाइट बाल क्रिकेट में उन्हें 125 गेंद डाल चुके थे।

7. आज तीन विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने से केवल 1 विकेट दूर है।

8. ओडीआई में वानखेड़े स्टेडियम में ये भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल दूसरी जीत है। भारत यहां ऑस्ट्रेलिया से 6 ओडीआई खेल चुका हैं।

9. हार्दिक पांड्या ने पहली बार ओडीआई में भारत की कप्तानी करी। वह ओडीआई में भारत की कप्तानी करने वाले 27वें कप्तान बने।

10. 2005 के बाद ये पहली बार है जब कोई मीडियम पेसर/तेज गेंदबाज भारत का कप्तान बना है। 2005 में सौरव गांगुली ओडीआई में भारत के कप्तान थे।

11. केएल राहुल ने आज अपना 13वा ओडीआई अर्धशतक लगाया।

12. आज मैच में केवल एक शतकीय साझेदारी हुईं ये साझेदारी के एल राहुल और रविंद्र जडेजा एक बीच हुई।

ये भी पढ़ें- 10 साल से टीम इंडिया से दूर, जहीर खान की तरह गेंद से बरपाता कहर, फिर भी नहीं मिल रहा मौका