Placeholder canvas

दुबई में जरूरतमंद भारतीयों की मदद कर रही हैं मेरठ की कुसुम, अबतक 1 हजार से ज्‍यादा लोगों को पहुंचा चुकी हैं जरूरी समान

इस समय दुनिया पर कोरोना वायरस नाम की जो ये आपदा आई है, इसने दुनिया भर के कई लोगों कि जिंदगीयां बर्बाद कर दी है। जिसको इस वायरस संक्रमण हुआ है वो लोग तो दुखी हैं, लेकिन बचे हुए लोग हैं वो भी सुखी नहीं है, उन्हें कोरोना से बचने के साथ साथ अपना जीवन भी यापन करना है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद दुबई में कई कंपनिया बंद हो गई हैं जिसकी वजह से कई भारतीय कामगार का वहां पर रहना मुश्किल हो गया है।

ऐसे मुश्किल समय में उनकी मदद करने के लिए महिलाओं का एक संगठन सामने आया है। दुबई की ये महिला संगठन कम्यूनिटी एंड सोशल वर्क के बैनर तले काम कर रही है। जिसकी अगुवाई मेरठ की मूल निवासी कुसुम दत्ता कर रही है।

UAE

 

कम्यूनिटी एंड सोशल वर्क के तहत दुबई में फंसे जरूरतमंद भारतीयों को खाना, कपड़ा, साबुन क्लिनिंग करने के लिए सामान और औरतों के यूज में आने वाली जरूरी चीजें रोजाना बांटी जाती है। कम्यूनिटी एंड सोशल वर्क की होल्डर कुसुम दत्ता का कहना हैं कि अब तक उनके इस संगठन ने 1 हजार लोगों तक ये मदद चीजे पहुंचाई है। इतना ही नहीं आने वाले टाइम में इन लोगों को भारत वापस आने के लिए फ्लाइट के टिकट पैसे भी दिए जाएगे। उन लोगों के फ्लाइट टिकट के लिए पैसों को संगठन इकट्ठा कर रहा है।

इस महिला संगठन काम कोरोना संकट के बीच लोगों तक जरूरी सामान पहुंचा है। इस संगठन की शुरूआत साल 2008 में हुई थी। जहां पहले ये लोग कामगारो के बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए उन्हें फ्री ट्यूशन पढ़ाते थे। इसके साथ ही अगर बच्चा कही और ट्यूशन पढ़ना चाहता हैं तो उसकी फीस और किताबों का खर्जा ये संगठन उठाती थी। लेकिन अब कोरोना संकट के बीच ये महीला संगठन जरूरत मंद लोगों की मदद कर रहा है।