Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मेग लैनिंग का छलका दर्द, बताया कहां हुई चूक

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में दिल्ली (DC) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच खेले गए एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने आठ विकेट से बड़ी जीत हासिल की है।

मुंबई की एक तरफ यह जहां टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है तो वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के हाथों हारने के बाद दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मेग लैनिंग ने बताया कि किस कारण हार गए मुकाबला

मुंबई इंडियंस के हाथों आठ विकेट से कड़ी शिकस्त खाने के बाद दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा,”इस मुकाबले में उनकी टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन 12 ओवर के बाद हम अच्छी स्थिति में थे। मुंबई ने बेहतरीन गेंदबाजी की। वह खेल है – कभी-कभी यह आपके रास्ते में नहीं जाता है। पिच में निश्चित रूप से गेंदबाजों के लिए कुछ है, जो अच्छी बात है। आप शुरुआत से 180 को देखते हुए वहां नहीं जा सकते। साझेदारी बनाने की जरूरत है।

जो हम आज नहीं कर पाए। मुझे लगा कि रोड्रिग्स बाहर आए और गेंदबाजी पर आक्रमण किया। कैप्सी की शानदार गेंदबाजी। उम्मीद है कि मैं योगदान देना जारी रख सकता हूं और हमारे पास कुछ और जीतें हैं।”

ये भी पढ़ें:यूपी वारियर्स को हराने के बाद दिल्ली के कप्तान मेग लैनिंग के बदले तेवर, इन्हें दिया जीत का क्रेडिट

मुकाबले में ऐसा रहा है दिल्ली की कप्तान का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कुछ हद तक सही साबित होता भी दिखाई दिया। कप्तान मेग लैनिंग ने स्वयं 41 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिककर नहीं खेल सका।

हालांकि, जेमिमा रोड्रिगेज ने 25 रन जरूर बनाए लेकिन वह नाकाफी थे। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18 ओवर में केवल 105 रन बनाकर ढेर हो गई। से में जीत के लिए मिले 106 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 15 ओवर में सिर्फ़ 105 रनों पर ही रोक दिया था। मुंबई के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट साईका इसाक और वोंग ने लिए।

ये भी पढ़ें:RCB vs DC: कप्तान स्मृति मंधाना की एक गलती पड़ी RCB को भारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 60 रनों से दी करारी मात