Placeholder canvas

देवरिया के दर्जन भर से ज्यादा कामगार कमाने गए थे दुबई, अब वापस आने के लिए PM मोदी से लगा रहे गुहार

New Delhi: हर साल भारत से कई सारे लोग अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए अपना देश छोड़ कर विदेशों का रुख करते हैं। कमाने के लिए भारत को छोड़ ज्यादातर लोग UAE का रुख करते हैं। लेकिन जब से कोरोना वायरस ने अपना प्रकोप दुनिया पर गिराया हैं, जिसके कारण दुनिया भर के सभी देशों ने अपने यहां पर इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगा दिया है।

जिसके कारण दुनिया के कई देशों में हजारों भारतीय फंसे हुए है। इन्ही भारतीयों में से कुछ भारतीय कामगार दुबई में भी फंसे हुए हैं। कमाने के लिए दुबई गए ये लोग अब भारत वापस आने के लिए प्रधान मंत्री मोदी और मुख्य मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

UAE 1

बता दें कि दुबई में फंसे लोगों की इस लिस्ट में सबहलगंज के रहने वाले मुहम्मद अली के बेटे ताहिर हुसैन, जुम्मादीन के बेटे नसरुल्लाह अंसारी, पान मुहम्मद , स्व. हदीश, लालबाबू प्रसाद के बेटे नन्दलाल, पिपरा बघेल दक्षिण पट्टी के रहने वाले स्व. राजेंद्र सिंह के बेटे राहुल सिंह बघेल, महंथ सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह जैसे कुल एक दर्जन से भी ज्यादा लोग शामिल हैं। ये सभी लोग दो साल पहले UAE के सबसे अमीर देश दुबई कमाने के लिए गए थे।

जहां पर उनकी कंपनी पिछले तीन महीने से बंद पड़ी हुई है। पास में रखे हुए पैसे भी खत्म हो गए है। एरिया MLA डा.आशुतोष उपाध्याय बबलू और BJP के नेता अश्वनी सिंह ने बताया कि दुबई में फंसे हुए एरिया के सभी के लड़कों को भारत वापस बुलाने के लिए जल्द ही जिला प्रशासन सहित विदेश मंत्रालय से बातचीत किया जाएगा।

बता दें कि सिर्फ दुबई में ही नहीं दुनिया के कई अलग अलग देशों में अलग अलग शहरों में गरीब भारतीय फंसे हुए है। एक अकेले UAE में 2 लाख भारतीय नागिरक लोग फंसे हुए थे। जिन्हें अब वंदे भारत मिशन के तहत भारत वापस लाया जा रहा हैं।