Placeholder canvas

अपने जन्मदिन पर विंबलडन देखने पहुंचे MS Dhoni, सामने आयी तस्वीर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। माही के जन्मदिन के खास अवसर पर उनके फैंस और क्रिकेट जगत की अन्य दिग्गज भी उन्होंने शुभकामनाएं दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने इस जन्मदिन के अवसर पर कुछ अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

विंबलडन का मुकाबला देखने पहुंचे इंग्लैंड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने जन्मदिन के खास मौके पर इंग्लैंड पहुंचे। इंग्लैंड में उन्होंने टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में मुकाबला देखने गए। इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। दूसरी तरफ उनकी एक तस्वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

आपको बताते चलें एम एस धोनी (MS Dhoni) की यह फोटो विंबलडन टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की गई है। जिसके कैप्शन में लिखा है,”एक इंडियन आईकॉन मैच देखते हुए। इस फोटो के साथ इंडियन फ्लैग इमोजी भी लगाई गई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं एमएस धोनी (MS Dhoni)

ms dhoni india australia 3246116आपको बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया था। हालांकि वह अभी आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अंतिम मुकाबला साल 2019 के वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में खेला था।

एमएस धोनी की कप्तानी पर एक नजर

Ms Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए भारत को आईसीसी के 3 बड़े टूर्नामेंट जिताए हैं।

माही की कप्तानी में भारत में सबसे पहले साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप, इसके बाद 2011 वनडे वर्ल्ड कप और फिर साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की थी। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी20, वनडे विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जीती है।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कोहली, पंत के बगैर पहले T20 में ऐसे हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, देखें लिस्ट