Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, जिस खिलाड़ी पर लगाया 17.5 करोड़ का दांव, अब वो हुआ चोटिल

इंडियन प्रीमियर लीग साल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई टीम के हरफनमौला कैमरून ग्रीन (Cameron green) आईपीएल हिस्ट्री के सबसे महंगे खिलाड़ी के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। इस खिलाड़ी को मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने 17.50 करोड़ों रुपए में खरीदा है।

लेकिन अब इसके बाद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के लिए जो खबर निकल कर सामने आ रही है वह काफी हैरान करने वाली है। मुंबई इंडियंस के खेमे में हाल ही में शामिल होने वाला यह खिलाड़ी चोटिल हो चुका है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज से बाहर हुए कैमरून

क्रिकइंफो कि अगर एक रिपोर्ट की माने तो ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरून ग्रीन की उंगली चोटिल हो गई है। खबर यह है कि उनकी उंगली में फैक्चर हुआ है और वह अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कैमरून ग्रीन अब सीधे भारत दौरे पर क्रिकेट के मैदान पर उतर सकते हैं।

इस खिलाड़ी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां पर इनकी उंगली में फैक्चर निकला है। और डॉक्टरों ने इन्हें कुछ समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने को कहा है।

भारत दौरे तक खुद को फिट करना चाहेंगे कैमरून

कैमरून ग्रीन चोटिल होने के बाद अब भारत दौरे तक खुद को फिट करने की कोशिश करेंगे क्योंकि इसके बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में भी भाग लेना है। अगर वे चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलते हैं तो मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। वैसे भी पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी का काफी खराब प्रदर्शन रहा था।

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के कैमरून

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। इन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की जंग देखने को मिली थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने भी उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश की थी मगर वह छह करोड़ से आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी को 17.50 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीद लिया।

ये भी पढ़ें :महेंद्र सिंह धोनी या बेन स्टोक्स…कौन होगा आईपीएल 2023 में CSK का कप्तान? क्रिस गेल ने दिया ये जवाब