Placeholder canvas

दुबई में सभी तरह के लेनदेन और सेवाएँ अब इस ऐप के जरिए मुमकिन, TollFree नंबर भी हुआ जारी

इस समय सभी देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे है। इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस बीच दुबई में रहने वालों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब दुबई में जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स GDRFA से सभी लेनदेन और सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से की जा सकती हैं और इस बात की जानकारी मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी है।

2 9

वहीं GDRFA दुबई के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अहमद अल मैरिज ने कहा कि उनकी सभी सेवाएं सरकारी सेवाओं के लिए 2021 तक स्मार्ट बनने के लिए प्रोग्राम के तहत ऑनलाइन हो गई हैं। प्रमुख सेवाएं जैसे प्रवेश परमिट, रेजिडेंसी परमिट, स्थापना सेवाएं, बंदरगाह सेवाएं उल्लंघन अनुवर्ती के साथ-साथ व्यक्तिगत स्थिति सेवाओं को सभी स्मार्टफोन से ऑनलाइन किया जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ये सब COVID-19 से जनता की सुरक्षा के लिए किया गया है।

1 41

इसी के साथ जीडीआरएफए-दुबई में प्रशासन के संचालन के निदेशक कैप्टन मरियम तैयब ने कहा कि ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने से, मुख्यालय की भीड़ में 99 प्रतिशत की कमी आई है उन्होंने ये भी कहा कि “हमने डिजिटल प्रणाली को बढ़ाने के लिए पहल और परियोजनाएं शुरू की। सभी सेवाएं स्मार्ट और पहुंच में आसान हैं। डिजिटल परिवर्तन यात्रा ने विभाग में भाग लेने वाले ग्राहकों की संख्या को 99 प्रतिशत तक कम करने में योगदान दिया। उसने हमारे कर्मचारियों की उत्पादकता को बढ़ाया है

वहीं इस सेवा को प्राप्त करने के लिए आप IOS और Android पर GDRFA दुबई ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं GDRFA सेवाओं के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यूएई के अंदर से टोल-फ्री नंबर 8005111 और संयुक्त अरब अमीरात के बाहर से 0097143139999 नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ ऑनलाइन सेवाओं और पूछताछ के लिए आप amer @dnrd. ae और (gdrfa @dnrd. ae) पर ईमेल कर सकते हैं।