Placeholder canvas

ममता बनर्जी के गढ़ में गर’जे PM मोदी, कहा-CAA नागरिकता देने वाला कानून है, छीन’ने वाला नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बंगाल के बेलूर मठ में युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं की आबादी भारत में है। ऐसे में भारत की सफलता युवा ही तय करेंगे। युवा जो’श ऊर्जा ही 21वीं सदी के इस दशक में भारत को बदलने का आधार बनेगा। यह युवा सोच ही है, जो किसी भी दिक्कत और समस्याओं से नहीं ड’रता और उसे समझाता है।

वहीं नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सहित विपक्षी नेताओं पर निशा’ना साध’ते हुए कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए बना है ना कि लेने के लिए। इस कानून को रातोंरात नहीं बल्कि सोच विचार करके बनाया गया है, हालांकि कुछ राजनीतिक दल इसे जानबूझकर समझना नहीं चाहते हैं।

1 8

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें यह बात अच्छे से पता होनी चाहिए कि दूसरे देश का कोई भी नौकरी भारत की नागरिकता ले सकता है। नागरिकता संशोधन कानून सिर्फ मौजूदा कानून में एक संशोधन मात्र है। हमने वही पालन किया जिसे गांधीजी कहा करते थे। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता नहीं छी’न रही है। यह सिर्फ ऐसे लोगों को नागरिकता दे रही है, जिन पर ध’र्म के वजह से अत्याचा’र किया जा रहा है। इसके अलावा अगर किसी भी धर्म का व्यक्ति चाहे वह ना’स्तिक भी क्यों ना हो। अगर वह भारत के संविधान को मानता है तो एक निश्चित प्रक्रिया के जरिए भारत की नागरिकता ले सकता है, हालांकि राजनीतिक का खेल खेलने वाले इसे समझने को तैयार ही नहीं। दरअसल वे समझना ही नहीं चाहते हैं।

वहीं पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद जी को भी याद किया और कहा अगर स्वामी विवेकानंद जी यह कहा करते थे कि अगर मुझे सौ ऊर्जावान युवा मिल जाए तो मैं भारत को ही बदल दूंगा। इसका मतलब यह है कि हमारी ऊर्जा और कुछ करने का इच्छाश’क्ति परिवर्तन के लिए आवश्यक होता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हुए हैं। वह बीते दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। वही बीती रात उन्होंने बेलूर मठ में ही गुजारी। ऐसा करने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री बन चुके हैं।