Placeholder canvas

अबूधाबी के लिए आयी खुशखबरी, रेस्तरां, कैफे को फिर से खोलने का किया ऐलान, जारी हुई नए गाइडलाइन की लिस्ट

काफी लंबे टाइम के बाद अबू धाबी में एक बार फिर से लोगों के लिए कुछ खास पब्लिक प्लेस खोले जा रहे है। बता दें कि हाल ही में अबु धाबी में कृषि और खाद्य सेफ्टी अथॉरिटी के सहयोग के साथ फाइनेंस डेवलप डिपार्टमेंट ने बुधवार को एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें अबू धाबी में शॉपिंग मॉल के बाहर रेस्तरां, कैफे और कॉफी शॉप जैसी जगहों को फिर से खोलने के लिए एहतियाती कदमों की गाइडलाइंस जारी की है।

जारी किए गए गाइडलाइंस के अनुसार, अबु धाबी शहर के रेस्तरां की अपने 40% क्षमता तक सीमित तौर पर खुलेंगे। इसके साथ उन्हें कोरोना टेस्ट के जरिए ये भी सुनिश्चित करना हैं कि उनके सभी कामगार कोरोना वायरस फ्री है या नही है। इसके अलावा रेस्तरां के हर एक टेबल पर अधिकतम चार लोगों को बैठने की इजाजत है। इन सब चीजो के साथ रेस्तरां के अंदर सभी टेबल्स के बीच में 2.5 मीटर की दूरी बनी रहनी चाहिए।

जारी की गई गाइडलाइंस कुछ इस तरह की है।

1 52

1. 12 और 60 साल की उम्र के बीच वालों को ही इन जगहों पर अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा पुरानी बीमारियों वाले लोगों को भी इन जहों पर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 2. सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहते हुए हर समय फेस मास्क और दस्ताने पहनने ही होंगे। 3. कर्मचारियों को अपना नियमित तापमान जांच सुनिश्चित करना होगा। हाई टमप्रेचर वाले किसी भी व्यक्ति को एंट्री करने से इनकार किया जाएगा, और वायरस के लक्षणों को प्रदर्शित करने वाले किसी भी कर्मचारी को टेस्ट के लिए नदीक के अस्पताल सेंटर में डायरेक्ट किया जाएगा।

4. बफेट, ओपन फूड डिस्प्ले, फूड सैंपल, शेयर्ड कैनापीस और शीशा जैसी कंपनियों पर लगा बैन अब भी जारी है। 5. सभी वेटिंग एरिया बंद रहेंगे। 6. इंस्टॉलेशन्स को केवल वन टाइम यूज कटलरी का यूज करना चाहिए। रियूज्बल कटलरी का उपयोग केवल तभी किया जा सकता है जब सुविधा में थर्मल डिशवॉशर होते हैं जो हाई टम्प्रेचर की बंदी सुनिश्चित करता हैं।

Background 2 4

7. यदि कोई खाद्य हैंडलर वायरस से कनेक्ट करता है, तो एस्टेबलिशमेंट बंद ही रहेगा। 8. एंट्री प्लेस पर हैंड सैनिटाइजर लगाकर जाना जरूरी होगा। 9. लेयर और इक्यूप्मेंट को रोजाना साफ किया जाना चाहिए, वहीं कुर्सियों और टेबल्स को हर उपयोग के बाद सेनिटाइजेश होना चाहिए। टोइलेट को बार-बार साफ किया जाना चाहिए। 10. काम का समय सुबह के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नेशनल सेनिटाइजेशन के समय के बंद रहेगा।