Placeholder canvas

18 महीने से टीम इंडिया से दूर, अब रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शाॅ का गरजा बल्ला, दोहरा शतक ठोक लूट ली महफिल

पृथ्वी शाॅ पिछले काफी समय से भारतीय टीम में अपनी जगह बनाना चाह रहे हैं। पर सेलेक्टर्स द्वारा उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। पृथ्वी ने कई बार सोशल मीडिया में जगह ने मिलने के बाद स्टेटस के जरिए अपना दुख बयां भी किया हैं।

पर इस युवा खिलाड़ी पर सेलेक्टर्स अभी तक मेहरबान नहीं हुए हैं। ऐसे में पृथ्वी ने अब रणजी में ताबड़तोड़ बाल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर सेल्क्टर को सोचने पर मजबूर किया हैं।

असम के खिलाफ लगाया ताबड़तोड़ दोहरा शतक

रणजी में मुंबई और असम के बीच मैच खेला जा रहा हैं। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही हैं। इस मैच में अभी तक पृथ्वी शाॅ ने बल्ले से धमाल मचा रखा है। पृथ्वी ने अभी तक 283 गेंद पर नाबाद 240 रन बना दिए हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL :आज होगा पहला वनडे मुकाबला, ऐसे हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, देखें लिस्ट

वह अब भी बहुत अच्छे नज़र आ रहे हैं। इस तरह से वह अपने तिहरे शतक तब भी पहुंच सकते है। शुरुआत से ही पृथ्वी शाॅने आक्रमक रुख अपनाया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान अभी तक 33 चौके और 1 छक्का लगा लिया हैं।

उनकी इस पारी के बदौलत मुंबई एक बहुत मजबूत स्तिथि पर पहुंच चुकी है। टीम ने दो विकेट एक नुकसान में 397 रन बना लिए है। पृथ्वी शाॅ के साथ अभी क्रीज पर कैप्टन अजिंक्या रहाणे मौजूद है। रहाणे भी नाबाद 73 रन बना चुके है।

शानदार रहें है पृथ्वी शॉ के आंकड़े, 18 महीने से टीम में कर रहे है वापसी का इंतजार

पृथ्वी शाॅ अगर इसी तरह से इस रणजी में खेलते है तो पिछले 18 महीने से टीम में जगह बनाने का उनका इंतजार खत्म हो सकता हैं। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी के बेहतरीन आंकड़े हैं।

5 टेस्ट मैच में उनके नाम 339 रन है। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 6 ओडीआई में उनके नाम 189 रन है। फर्स्ट क्लास मैच में उनके आंकड़े और भी शानदार हैं। 40 मैच में उनके नाम 3244 रन हैं। जिसमें 11 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- उन्मुक्त चंद की टीम के प्रदर्शन के आगे फीकी पड़ी पाकिस्तान बल्लेबाज की सेंचुरी, 9 विकेट से हासिल की जीत